
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार नए ट्विस्ट, एलिमिनेशन और विवादों के चलते चर्चा में बना हुआ है। जैसे-जैसे कॉम्पिटीशन अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा रही है, वैसे-वैसे दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। अब शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शानदार व्यूअरशिप के चलते मेकर्स ने शो की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे ग्रैंड फिनाले की तारीख भी आगे खिसक गई है। इसी बीच एक नया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, ताजा एलिमिनेशन और शो से जुड़ा विवाद भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लॉक अप 2' को शुरुआत में छह हफ्तों के लिए प्लान किया गया था, लेकिन शानदार व्यूअरशिप मिलने के बाद शो को करीब छह दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। शो का प्रीमियर 27 जून को हुआ था और फिलहाल यह अपने चौथे सप्ताह में है। अब ग्रैंड फिनाले 15 या 16 अगस्त को होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : Lock Upp 2: राम कपूर के चिपकने से परेशान श्रेया कालरा? ‘मेरे पापा भी इतना Kiss नहीं करते…’
शो के ताजा एपिसोड में योगेश रावत का सफर खत्म हो गया। हालांकि उनके एलिमिनेशन के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। प्रिंस नरूला ने भी इस फैसले की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, जिसके बाद दर्शकों के बीच इस एलिमिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई।
इसी बीच शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री ने गेम को और दिलचस्प बना दिया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें 'द रिबेल किड' के नाम से भी जाना जाता है, अब 'लॉक अप 2' का हिस्सा बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : Lock Upp 2: अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? फैंस बोले- अब आएगा असली मजा
शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आरोप लगाया कि एक टास्क के दौरान जेलर राम कपूर ने उनकी निजी सीमाओं का उल्लंघन किया। इस आरोप के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर भी सार्वजनिक रूप से सामने आईं और इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने श्रेया कालरा के आरोपों पर सवाल उठाया और कहा कि राम ठरकी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने पति के साथ खड़ी हैं।
'लॉक अप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर के दर्शकों के लिए स्ट्रीम हो रहा है। फिनाले से पहले लगातार आ रहे ट्विस्ट और नए घटनाक्रमों ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।