Lock Upp 2 में हिना खान की होगी धमाकेदार एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ 9 साल पुरानी दुश्मनी फिर सुलेगी

Published : Jul 21, 2026, 08:47 AM IST

'लॉकअप 2' में आने वाले एपिसोड में हिना खान और उर्फी जावेद दिखाई देने वाले हैं। रियलिटी शो में 9 साल पुरानी दुश्मनी देखने को मिलेगी। हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस होने वाली है।

PREV
15

रियलिटी शो 'Lock Upp 2: सच या सज़ा' में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शो में टीवी स्टार हिना खान और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की स्पेशल एंट्री ने माहौल को और गर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल के अंदर पहुंचते ही हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच जबरदस्त बहस हो गई, जिसे इस सीजन का सबसे बड़ा फेसऑफ माना जा रहा है। हालांकि, इस घटना को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

25

बिग बॉस 11 की दुश्मनी फिर आई सामने

India Forums की रिपोर्ट के अनुसार, हिना खान ने शो में शिल्पा शिंदे से उनके पुराने बयानों और विवादों को लेकर सवाल किए। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान घर के बाकी कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए, जबकि उर्फी जावेद की मौजूदगी ने पूरे एपिसोड को और दिलचस्प बना दिया।

35

बिग बॉस 11 में दोनों के बीच हुई थी जबरदस्त फाइट

हिना और शिल्पा के बीच की प्रतिद्वंद्विता नई नहीं है। 'बिग बॉस 11' के दौरान भी दोनों कई बार आमने-सामने आई थीं। इस शो को शिल्पा शिंदे ने जीता था। हाल ही में हिना खान ने शिल्पा शिंदे के गलत आरोप को लेकर भी काफी कुछ सुनाया था।

45

क्यों विवादों में हैं शिल्पा शिंदे?

Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे अपने खेल से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल के दिनों में उनके कई बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने।

 'भाबीजी घर पर हैं' विवाद

शिल्पा शिंदे ने शो में दावा किया था कि 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के बाद उन्होंने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हर तरीका अपनाया। उन्होंने निर्माता पर झूठा आरोप भी लगाए थे। 

शिवांगी जोशी पर निजी टिप्पणी

हाल ही में शिल्पा शिंदे ने कंटेस्टें शिवांगी जोशी को लेकर निजी टिप्पणी की, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उन्होंने उनकी वर्जिनिटी और अफेयर को लेकर गलत बातें बोलीं।

फेक MMS की कहानी

इसी शो में शिल्पा शिंदे ने यह भी खुलासा किया कि 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के बाद उन्हें कथित तौर पर फर्जी MMS के नाम पर धमकाया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया था।

55

क्या दिखेगा पूरा फेसऑफ?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई बहस काफी तीखी थी। हालांकि, यह पूरा विवाद एपिसोड में दिखाया जाएगा या नहीं, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। दर्शकों को अब आने वाले एपिसोड का इंतजार है कि दोनों की पुरानी राइवलरी इस बार कितना बड़ा मोड़ लेती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories