Published : Jul 18, 2026, 08:55 AM ISTUpdated : Jul 18, 2026, 08:56 AM IST
करीब 20 साल बाद पर्दे पर फिर से शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी नजर आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये चार्मिंग जोड़ी फिल्म 'किंग' में दिखेंगे और रानी एक मां के किरदार में दिखेंगी। आइए बताते हैं, वो इस मूवी में किसी मां की भूमिका में दिखेंगी।
इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी मोस्टअवेटेड मूवी 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिनी जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके साथ ही रानी मुखर्जी भी मूवी में दिखेंगी।
26
गुरु-शिष्या की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख और सुहाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किंग' में शाहरुख खान और सुहाना खान का रिश्ता पिता-पुत्री का नहीं, बल्कि गुरु और शिष्या का होगा। फिल्म में दोनों हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देंगे। टीजर में भी शाहरुख के दमदार एक्शन की झलक देखने को मिली थी।
36
करीब 20 साल बाद साथ आएंगे शाहरुख और रानी
फिल्म की एक और बड़ी खासियत शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी है। दोनों ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, चलते-चलते, वीर-जारा, पहेली और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है। अब लगभग दो दशक बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।
46
सुहाना खान की मां बनेंगी रानी मुखर्जी
रिपोर्ट्स की मानें तो रानी मुखर्जी 'किंग' में सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी। उनका रोल फिल्म में एक महत्वपूर्ण एक्सटेंडेड कैमियो होगा। हालांकि, वह शाहरुख खान की मां की भूमिका में नहीं होंगी। माना जा रहा है कि रानी का किरदार कहानी को भावनात्मक मजबूती देगा और फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाएगा।
56
दिसंबर में रिलीज होगी 'किंग'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। शाहरुख खान, सुहाना खान और रानी मुखर्जी की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।