'उसने चेस्ट पर मारा और भागने लगा', समीरा रेड्डी ने सुनाया बचपन का दर्दनाक किस्सा

Published : Jul 17, 2026, 03:46 PM IST

स्कूल के दिनों में समीरा रेड्डी के साथ सड़क पर बदसलूकी हुई थी। एक्ट्रेस ने लड़के का पीछा कर उसे सबक सिखाया। उन्होंने बॉडी इमेज, असुरक्षा और आत्मविश्वास पर भी खुलकर बात की।

PREV
15

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन की एक ऐसी घटना साझा की, जिसने उन्हें लंबे समय तक प्रभावित किया। Hotterfly से बातचीत में उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके साथ सार्वजनिक जगह पर बदसलूकी हुई थी। हालांकि उन्होंने डरने के बजाय उस लड़के का सामना किया और उसे सबक भी सिखाया।

25

'साइकिल से आया और चेस्ट पर मारकर भागने लगा'

समीरा रेड्डी ने बताया कि वह स्कूल जा रही थीं। उनके कंधे पर स्कूल बैग था और वह पैदल चल रही थीं। तभी करीब 14-15 साल का एक लड़का साइकिल से आया और उनकी चेस्ट पर जोर से हाथ मारकर हंसते हुए भागने लगा। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि ऐसा करके उसे क्या खुशी मिली, लेकिन उस घटना ने उन्हें बेहद गुस्सा दिला दिया।

35

बैग फेंका, पीछे दौड़ीं और लड़के को पकड़ लिया

समीरा ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपना स्कूल बैग और पानी की बोतल फेंकी और लड़के के पीछे दौड़ पड़ीं। कुछ दूरी पर उन्होंने उसे पकड़ लिया, साइकिल से नीचे गिराया और उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि उस समय उनके अंदर बहुत गुस्सा था और उन्होंने किसी तरह का डर महसूस नहीं किया।

45

वजन को लेकर थीं असुरक्षित

समीरा रेड्डी ने इंटरव्यू में अपनी बॉडी इमेज को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बचपन और युवावस्था में वह अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहती थीं। उनके मुताबिक, उनकी बहनें सफल मॉडल थीं, जबकि वह खुद को उनसे अलग और कम आकर्षक महसूस करती थीं। इसी वजह से उनके अंदर हीन भावना और आत्मविश्वास की कमी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि 30-35 साल की उम्र के बाद उन्होंने खुद को स्वीकार करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी बॉडी इमेज से जुड़ी असुरक्षाएं कम हुईं और उन्होंने खुद से प्यार करना सीखा।

इसे भी पढ़ें: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे सलमान खान के भाई सोहेल खान, सालों बाद सुनाई आपबीती

55

समीरा रेड्डी वर्कफ्रंट

समीरा रेड्डी ने 'मैंने दिल तुझको दिया', 'मुसाफिर', 'नो एंट्री', 'रेस', 'दे दना दन' और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर वह अक्सर महिलाओं के आत्मविश्वास, मातृत्व और बॉडी पॉजिटिविटी जैसे विषयों पर अपनी राय साझा करती रहती हैं।

और पढ़ें: 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने श्रेया को किया Kiss, शिवांगी-हर्षद के रिश्ते पर भी दिया बड़ा बयान

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories