मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित तमन्ना भाटिया का सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट करीब ₹16.6 करोड़ का बताया जाता है। मॉडर्न इंटीरियर, शानदार बालकनी और प्रीमियम डेकोर इसकी खासियत हैं।
साउथ और बॉलीवुड की फेमस अदाकारा तमन्ना भाटिया अपनी फिल्मों के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। तमन्ना मुंबई के पॉश इलाके जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित Bayview Apartment की 22वीं मंजिल पर रहती हैं। यह सी-फेसिंग अपार्टमेंट मुंबई की प्रीमियम रिहायशी इमारतों में गिना जाता है। घर से अरब सागर और मुंबई की स्काईलाइन का शानदार नजारा दिखाई देता है।
27
करीब ₹16.6 करोड़ है घर की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया के इस आलिशान घर की कीमत 16.6 करोड़ रुपए हैं। तमन्ना के घर का इंटीरियर बेहद सादगी और लग्जरी का शानदार मेल है। पूरे घर में व्हाइट, क्रीम और न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
37
बड़े-बड़े कंफर्टेबल सोफा और शानदार पेटिंग से सजा लिविंग रूम
तमन्ना भाटिया का लिविंग रूम काफी स्पेशियस है। इसमें क्रीम और व्हाइट रंग के बड़े, आरामदायक मॉडर्न सोफे लगे हैं। कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आकर्षक पेंटिंग्स के साथ एक फिश एक्वेरियम भी रखा गया है। वहीं, लिविंग रूम से समुद्र का मनमोहक नजारा (सी-व्यू) दिखाई देता है।
47
तमन्ना भाटिया का शानदार किचन
तमन्ना भाटिया का मॉड्यूलर किचन बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है। इसमें सफेद कैबिनेट्स, वुडन फिनिश, बड़ा किचन आइलैंड और वार्म एलईडी लाइटिंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आता है। ओपन लेआउट और आधुनिक कुकिंग अप्लायंसेज इस किचन को लग्जरी के साथ-साथ बेहद फंक्शनल भी बनाते हैं।
57
बेडरूम से लेकर वॉक-इन क्लोसेट तक सब कुछ खास
एक्ट्रेस का बेडरूम पीसफुल और क माहौल के साथ डिजाइन किया गया है। इसके अलावा उनके घर में एक बड़ा वॉक-इन क्लोसेट और स्टाइलिश वैनिटी एरिया भी है।
67
बालकनी से दिखता है शानदार सी-व्यू
तमन्ना की बालकनी उनके घर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लकड़ी की फ्लोरिंग, रॉकिंग चेयर, जकूजी और खुले समुद्र का नजारा इसे रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट स्पॉट बनाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया के पास इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट के अलावा अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला और वीरा देसाई रोड इलाके में भी रियल एस्टेट निवेश हैं। उन्होंने कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है, जिससे उनकी लग्जरी प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो और मजबूत होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।