4000 करोड़ की मेगा बजट के साथ बन रही 'रामायण' मूवी दो पार्ट में आएगी। इस मूवी में सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे। 'रामायण पार्ट 1' सनी देओल का स्क्रीन टाइम बहुत कम होगा।आइए बताते हैं, वो कितनी देर दिखेंगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सबसे बिजी दौर से गुजर रहे हैं। 'जाट' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही वह 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी सबसे चर्चित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी पहली बार भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

मेगा बजट फिल्म है 'रामायण'

निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यही वजह है कि इसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

फिल्म का स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान का दमदार किरदार निभाते दिखेंगे।

'रामायण पार्ट 1' में सिर्फ 15 मिनट का होगा स्क्रीन टाइम?

फिल्म को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण पार्ट 1' में सनी देओल का स्क्रीन टाइम काफी लिमिट होगा। बताया जा रहा है कि वह फिल्म के आखिर में एंट्री करेंगे और उनकी दमदार मौजूदगी के साथ ही पहले पार्ट का क्लाइमैक्स खत्म होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल करीब 15 मिनट के लिए ही स्क्रीन पर नजर आएंगे। हालांकि, उनकी यह छोटी-सी झलक ही दूसरे पार्ट के लिए बड़ा उत्साह पैदा करेगी।

'रामायण पार्ट 2' में होगा हनुमान का बड़ा रोल

अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो 'रामायण पार्ट 2' में भगवान हनुमान की भूमिका काफी अहम होगी। दूसरे पार्ट में सनी देओल शुरुआत से लेकर आखिर तक कहानी का अहम हिस्सा रहेंगे। लंका दहन, संजीवनी पर्वत और राम-रावण युद्ध जैसे कई बड़े घटनाक्रमों में उनका किरदार प्रमुख भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan Release Date: 7 महीने का इंतज़ार ख़त्म, इस तारीख को रिलीज हो रही 'जन नायकन'

पहली बार निभाएंगे भगवान हनुमान का किरदार

सनी देओल ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्शन, ड्रामा, देशभक्ति और पारिवारिक फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। लेकिन भगवान हनुमान का किरदार वह पहली बार निभाने जा रहे हैं। उनकी दमदार आवाज, मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन इमेज को देखते हुए फैंस इस रोल में उन्हें देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

और पढ़ें: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 'हैवान' की रिलीज डेट आई, पोस्टर्स ने बढ़ाया सस्पेंस