Lock Upp 2 का पारा हाई, वर्जिनिटी पर शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी का उड़ाया मजाक

Published : Jul 15, 2026, 08:43 AM IST

Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ और वर्जिनिटी पर टिप्पणी की। वायरल क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर लोग 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे पर वार कर रहे हैं।

PREV
15

रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में कंटेस्टेंट लगातार आपस में भिड़ रहे हैं। इन में शिल्पा शिंदे भी शामिल हैं। मंगलवार (14 जुलाई) के एपिसोड में वो शिवांगी जोशी पर निशाना साधती नजर आईं। उन्होंने श्रेया कालरा से बातचीत में 'ये रिश्ता क्या कहलता है' फेम शिवांगी के पर्सनल लाइफ , उनके अफेयर और वर्जिनिटी पर सवाल उठाती नजर आईं। जिसके बाद लोग भड़क गए।

25

वर्जिनिटी को लेकर टिप्पणी

‘लॉकअप 2’में शिल्पा शिंदे श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान शिवांगी को लेकर कई सारी बातें कहीं। हालांकि बीच-बीच में श्रेया उन्हें ऐसा कहने से मना भी कर रही थीं। शिल्पा ने कहा कि शिवांगी ने उन्हें बताया कि वो शादी से पहले इंटीमेसी में विश्वास नहीं रखती हैं, वो वर्जिन हैं। हालांकि ये बात उन्होंने एक एपिसोड में मजाक में कही थीं।

35

मेरी तगड़ी वाली लड़ाई होगी इससे

लेकिन मंगलवार को उन्होंने फिर शिवांगी को लेकर अपनी नफरत जाहिर की। दरअसल, कंट्रोलर की भूमिका निभा रही शिल्पा शिंदे की बात जब शिवांगी ने नहीं मानी तो वो भड़क गई। उन्होंने श्रेया से कहा कि उनकी शिवांगी से तगड़ी वाली लड़ाई एक दिन होगी। शिवांगी उन्हें जरा भी पसंद नहीं करती है। तब श्रेया ने कहा कि शिवांगी जिस हिसाब की लड़की है, वैसे दोस्त नहीं बनाती है। तब शिल्पा ने कहा कि मैं तो उसे यहां से ठीक करके जाउंगी।

45

शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर वार

शिल्पा शिंदे ने आगे शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करना स्टार्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक जिस भी शो में गई है, उस शो के एक्टर के साथ उसके अफेयर रहे हैं। कुशाल टंडन के साथ भी इसके अफेयर रहे हैं, जबकि उम्र में कितना बड़ा था। इसके (हर्षद चोपड़ा) साथ भी तो अफेयर था। इस दौरान श्रेया ने शिल्पा से कहा कि वो ये बात कैमरा पर ना बोलें। लेकिन शिल्पा ने इसे इग्नोर करते हुए कहा कि इसके बाद वो बोलती है ना ना बाबा, फिजिकल कोई चीज की बात हो गई हो, तौबा-तौबा , ये क्या है?

इसे भी पढ़ें: इंटीमेसी से डर गईं आकांक्षा चमोला, Lock Upp 2 में बोलीं- अब ना तो लड़का और ना ही लड़की....

55

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

शिल्पा के बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ दर्शकों ने इसे शो की रणनीति और मनोरंजन का हिस्सा बताया, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी और निजी फैसलों पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है।

और पढ़ें: 'आमिर खान की हत्या करने वाले को 5 करोड़ का ईनाम', किसने दे डाला यह विवादित बयान?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories