'लॉकअप 2' में इन दिनों आकांक्षा चमोला के खूब चर्चे हो रहे हैं। टीवी की इस अदाकारा ने इस रियलिटी शो में अपने कई सीक्रेट उजागर किए हैं। गौरव खन्ना से तलाक लेने से लेकर बाइसेक्सुअल होने तक के राज खोलकर अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया। अब अदाकारा ने खुद को एसेक्सुअल (ASexual) बताया है। उनका कहना है कि अब वो किसी भी तरह के रोमांटिक या शारीरिक रिश्ते में दिलचस्पी नहीं रखतीं हैं।
25
क्या कहा आकांक्षा ने?
शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर वरुण यादव उर्फ लैला से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि इंटीमेसी को लेकर उनके अंदर डर बैठ गया हैं। अब वो एसेक्सुअल हैं। लैला ने जब पूछा इसका क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा कि उनकी सेक्शुअलिटी उनके जीवन के अलग-अलग चरणों के साथ बदली है। तलाक की प्रक्रिया से गुजरने के बाद फिलहाल उनका किसी पुरुष या महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं है और इसी वजह से वह इस समय खुद को एसेक्सुअल मानती हैं।
35
पहले बाइसेक्सुअल होने की बात भी कबूली थी
इससे पहले 'Lock Upp 2' में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि शादी से पहले वह महिलाओं के प्रति भी अट्रैक्ट होती थीं। कुछ महिलाओं के साथ रिश्तों में भी रही थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके अलग रह रहे पति गौरव खन्ना को इस बारे में पहले से जानकारी थी। वो ओपन माइडेड थे, मेरे बाइसेक्सुअल होने पर उन्हें कोई एतराज नहीं था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि गौरव से शादी के बाद वो कभी किसी लड़की की तरफ आकर्षित नहीं हुईं।
45
तलाक के बाद नहीं करेंगी दूसरी शादी
आकांक्षा पहले ही शो में कह चुकी हैं कि गौरव खन्ना से अलग होने के बाद वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं। उनका कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी अकेले जीना चाहती हैं और फिलहाल किसी नए रिश्ते की तलाश में नहीं हैं।
एसेक्सुअल (Asexual) वह व्यक्ति होता है जो सामान्य रूप से दूसरों के प्रति यौन आकर्षण महसूस नहीं करता या यौन संबंधों में रुचि नहीं रखता। यह एक मान्य यौन अभिविन्यास (sexual orientation) है और हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है। आकांक्षा ने स्पष्ट किया कि यह उनकी वर्तमान भावनात्मक स्थिति है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।