एक्टर टाइगर श्रॉफ पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहे हैं। उनकी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बावजूद उनके पास बड़े बैनर की फिल्मों की कमी नहीं है। इन दिनों वह करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच निर्देशक अहमद खान ने पुष्टि कर दी है कि वह टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर को लेकर एक नई जॉम्बी-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं।
25
अहमद खान ने क्या कहा?
न्यूज 18 से बातचीत में अहमद खान ने फिल्म की पुष्टि करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह फाइनल हो चुका है। उन्होंने बताया, 'हां, फिल्म बन रही है। हमने इसका फोटोशूट भी पूरा कर लिया है। अब बाकी कलाकारों को फाइनल करना है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।' उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की जोड़ी पर्दे पर दिखेगी।
35
पहली बार कॉमेडी और जॉम्बी जॉनर में दिखेंगे टाइगर
टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर में अब तक ज्यादातर एक्शन फिल्मों में काम किया है। हीरोपंती, बागी और वॉर जैसी फिल्मों में उनकी एक्शन इमेज बनी। ऐसे में यह पहली बार होगा जब वह जॉम्बी-कॉमेडी जैसे अलग जॉनर में नजर आएंगे। इसके अलावा शनाया कपूर के साथ भी उनकी यह पहली फिल्म होगी।
45
टाइगर श्रॉफ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
पिछले कुछ वर्षों में टाइगर की फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।
Heropanti (2014) – सुपरहिट, शानदार डेब्यू।
Baaghi (2016) – हिट।
Baaghi 2 (2018) – ब्लॉकबस्टर, 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन।
War (2019) – ऋतिक रोशन के साथ करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई।
Student of the Year 2 (2019) – औसत प्रदर्शन।
Baaghi 3 (2020) – अच्छी ओपनिंग के बाद महामारी के कारण प्रभावित।
Heropanti 2 (2022) – बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप।
Ganapath (2023) – बड़े बजट के बावजूद बड़ी असफलता।
Bade Miyan Chote Miyan (2024) – अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रही। हालांकि लगातार फ्लॉप फिल्मों के बावजूद इंडस्ट्री का भरोसा टाइगर पर कायम है और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
शनाया कपूर ने अभी तक बॉलीवुड में मजबूत शुरुआत नहीं कर पाई हैं। Aankhon Ki Gustaakhiyan (2025) से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब उनकी उम्मीदें टाइगर श्रॉफ के साथ आने वाली इस जॉम्बी-कॉमेडी पर टिकी हैं, जो उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।