Top 5 सबसे महंगे इन्फ्लुएंसर्स, नं. 1 वाली की फ़ीस जान कर रह जाएंगे हैरान!

Published : Jul 13, 2026, 09:50 PM IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अब सिर्फ फ्री प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड प्रमोट नहीं करते। एक वायरल रेट कार्ड के मुताबिक भारत के कई बड़े फैशन और ब्यूटी क्रिएटर्स एक Instagram ब्रांड पोस्ट के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। जानिए टॉप  5 इन्फ्लुएंसर्स की फीस…

PREV
15
5. श्रेया जैन 5वीं सबसे महंगी ब्यूटी इन्फ्लुएंसर

Shreya Jain कथित तौर पर एक ब्रांड कोलैबोरेशन के लिए 4 लाख रुपये तक लेती हैं। मेकअप ट्यूटोरियल, स्किनकेयर टिप्स और ईमानदार प्रोडक्ट रिव्यू की वजह से उन्होंने ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी अलग और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

25
4. नगमा मिराजकर की फीस भी कम नहीं

Nagma Mirajkar एक ब्रांडेड Instagram पोस्ट के लिए करीब 7.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। शॉर्ट वीडियो से पहचान बनाने वाली नगमा आज फैशन, ट्रैवल, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं।

35
3. रिदा थराना लेती हैं एक पोस्ट के 8 लाख रुपये

Rida Tharana की एक स्पॉन्सर्ड Instagram पोस्ट की कथित फीस 8 लाख रुपये बताई जा रही है। फैशन, लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप और कॉन्फिडेंस से जुड़े उनके वीडियो खासकर Gen Z ऑडियंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

45
2. अंकुश बहुगुणा की फीस भी लाखों में

Ankush Bahuguna कथित तौर पर एक ब्रांडेड Instagram पोस्ट के लिए 10 लाख रुपये तक लेते हैं। कॉमेडी कंटेंट से शुरुआत करने वाले अंकुश ने मेकअप और ब्यूटी कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई और बड़े ब्रांड्स की पसंद बने।

55
1. कोमल पांडे सबसे महंगी ब्यूटी इन्फ्लुएंसर

बताया जा रहा है कि Komal Pandey एक Instagram ब्रांड कोलैबोरेशन के लिए 22 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उनके फैशन एक्सपेरिमेंट, हाई-एंड स्टाइलिंग और सिनेमैटिक कंटेंट ने उन्हें भारत की सबसे चर्चित डिजिटल फैशन क्रिएटर्स में शामिल कर दिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories