क्या श्रेया कालरा की वजह से शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का हुआ था ब्रेकअप? लॉकअप 2 खुला एक और राज

Published : Jul 10, 2026, 01:29 PM IST

Lock Upp 2 में श्रेया कालरा ने दावा किया कि कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग कथित रिश्ते के दौरान उन्हें DM किया था। वो मैसेज उसने शिवांगी को भी दिखाए थे।

PREV
16

रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में इन दिनों लगातार नए-नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह श्रेया कालरा की ओर से किया गया है और इस पर अभी दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

26

'कुशाल ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था'

शो में शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने दावा किया कि 'बरसातें: मौसम प्यार का' की शूटिंग के दौरान कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच रिश्ते की चर्चाएं थीं। इसी दौरान कुशाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज (DM) किया था।

36

'मैंने दूरी बना ली'

इसके साथ ही श्रेया ने कहा कि उस समय वह खुद भी एक रिश्ते में थीं और उन्हें कुशाल और शिवांगी के रिश्ते की जानकारी नहीं थी। कुछ समय बातचीत के बाद उन्हें लगा कि कुछ ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने दूरी बना ली।

46

'शिवांगी को मैंने पूरी चैट दिखा दी थी'

श्रेया ने आगे दावा किया कि बाद में उनकी मुलाकात एक शूटिंग सेट पर शिवांगी जोशी से हुई। वहां शिवांगी ने बताया कि कुशाल ने उनसे कहा था कि श्रेया ने पहले उन्हें मैसेज किया था। इस पर श्रेया ने तुरंत अपना फोन शिवांगी को देते हुए पूरी चैट पढ़ने के लिए दे दिया। श्रेया के मुताबिक उन्होंने कहा,'मैं कभी किसी लड़के को पहले मैसेज नहीं करती। मैंने आज तक ऐसा नहीं किया है। मैंने शिवांगी को पूरी चैट दिखाई। मैंने न तो फ्लर्ट किया था और न ही कोई ऐसी बात कही थी।'

56

'चैट पढ़ने के बाद शिवांगी रोने लगी थीं'

शिल्पा शिंदे ने जब पूछा कि चैट देखने के बाद शिवांगी का क्या रिएक्शन था, तो श्रेया ने दावा किया कि चैट पढ़ने के बाद शिवांगी सेट पर भावुक हो गई थीं और रोने लगी थीं। श्रेया ने यह भी कहा कि कुछ महीनों बाद कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने और शिवांगी के अलग होने की जानकारी साझा की थी।

और पढ़ें: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न केस पर बोलीं शुभांगी अत्रे, जानें 'अंगूरी भाभी' ने क्या कहा

66

'Lock Upp 2' में दिख रहा है हाई-वोल्टेज ड्रामा

'Lock Upp 2' में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। शो में लगातार हो रहे खुलासों और विवादों के चलते दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

और पढ़ें: 'मुझे चुड़ैल की तरह ट्रीट किया जा रहा', तलाक पर पहली बार फूटा आकांक्षा चमोला का गुस्सा!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories