'धमाल 4' की स्टार कास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले कलाकार हैं। जानिए फिल्म का बजट और किसे कितने करोड़ मिले?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'धमाल 4' का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसे 'धमाल' फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। बड़े स्टार कास्ट, ट्रेजर हंट पर आधारित एडवेंचर कहानी, बड़े सेट्स और हाई-स्केल कॉमेडी सीक्वेंस की वजह से फिल्म की लागत बढ़ी है।
25
'धमाल 4' के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने 'धमाल 4' के लिए 40 करोड़ रुपये फीस ली है, जिससे वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार बन गए हैं। इससे पहले निर्माता भूषण कुमार ने अजय की तारीफ करते हुए कहा था कि बढ़ती लागत को देखते हुए अभिनेता ने प्रोजेक्ट के हित को प्राथमिकता दी और निर्माता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाया। दावा है कि उन्होंने अपनी फीस में कटौती की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रितेश देशमुख, अरशद वारसी और रवि किशन ने 'धमाल 4' के लिए कथित तौर पर 10-10 करोड़ रुपये फीस ली है। तीनों कलाकार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खासकर अरशद वारसी और रितेश देशमुख लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं, जबकि रवि किशन इस बार नई ऊर्जा के साथ कॉमेडी एडवेंचर में नजर आएंगे।
45
जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और बाकी स्टार्स की फीस कितनी बताई जा रही है?
रिपोर्ट्स में जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये को करीब 2-2 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है। वहीं संजीदा शेख ने कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में सभी कलाकार अलग-अलग कॉमिक ट्रैक के साथ नजर आ रहे हैं और मल्टीस्टारर कास्ट इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार नजर आएंगे। मजबूत फ्रेंचाइजी वैल्यू, फैमिली एंटरटेनमेंट और प्री-रिलीज बज के चलते फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह कॉमेडी एडवेंचर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।