नेहा कक्कड़ ने खोला शादी का राज, परिवार ने सिर्फ 20 मिनट की मुलाकात में दे दी थी रजामंदी

Published : Jul 10, 2026, 07:42 AM IST

नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया कि उनके परिवार ने रोहनप्रीत सिंह से सिर्फ 15-20 मिनट की मुलाकात के बाद ही शादी के लिए हां कर दी थी। नेहा ने अपनी लव स्टोरी को किस्मत का खेल बताया।

PREV
16

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की लव स्टोरी अक्सर चर्चा में रहती है। अब नेहा ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता और भाई टोनी कक्कड़ ने रोहनप्रीत से सिर्फ 15-20 मिनट की मुलाकात के बाद ही शादी के लिए हां कर दी थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

26

'भाई को बताया दिल का हाल'

आने वाले शो 'तुम हो ना- घर की सुपरस्टार' में होस्ट राजीव खंडेलवाल से बातचीत के दौरान नेहा ने बताया कि जब उन्हें रोहनप्रीत पसंद आने लगे तो उन्होंने सबसे पहले यह बात अपने भाई टोनी कक्कड़ को बताई। इसके बाद पूरा परिवार पंजाब जाकर रोहनप्रीत से मिला।

36

‘शादी करनी है तो रोहन से ही करो’

नेहा ने बताया कि उनके माता-पिता और भाई ने रोहनप्रीत से अलग कमरे में करीब 15-20 मिनट बात की। बाहर आते ही तीनों ने एक ही बात कही कि अगर शादी करनी है तो सिर्फ रोहन से ही करो। नेहा के मुताबिक, परिवार की तरफ से बिना किसी संदेह के रिश्ता मंजूर था। नेहा ने कहा कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि उन्हें खुद भी लगा जैसे यह सब पहले से लिखा हुआ था। कई लोगों को यह फैसला जल्दबाजी लग सकता था, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि किस्मत उन्हें उसी दिशा में ले जा रही थी।

46

'नेहू दा व्याह' लिखते-लिखते अपनी ही कहानी लिख दी

नेहा ने अपनी लव स्टोरी को किस्मत का खेल बताते हुए कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 'नेहू दा व्याह' गाना बनाया। उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि गाने के बोल उनकी असल जिंदगी की कहानी बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि गाने में उन्होंने सास से मिलने और शादी से जुड़े जो बोल लिखे थे, बाद में वही सब उनकी जिंदगी में सच हो गया। यही वजह है कि अब उन्हें लगता है कि भगवान हर इंसान की किस्मत पहले से लिखते हैं।

56

सोशल मीडिया पर पहली बार दिखे थे रोहनप्रीत

नेहा ने बताया कि जब 'नेहू दा व्याह' का म्यूजिक वीडियो बनाने की तैयारी चल रही थी, तब वीडियो के लिए एक लड़के की तलाश थी। उसी दौरान सोशल मीडिया के एक्सप्लोर पेज पर उन्हें रोहनप्रीत सिंह दिखाई दिए। उन्हें रोहन काफी क्यूट लगे और उनकी टीम ने तुरंत रोहन से संपर्क किया। वहीं, रोहनप्रीत सिंह ने भी अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि उन्हें नेहा कक्कड़ के साथ वीडियो शूट करना है, तो पहले उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। लेकिन जब वह सेट पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर नेहा को सामने बैठे देखा, तभी उन्हें एहसास हुआ कि यह मौका सचमुच खास है।

और पढ़ें: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न केस पर बोलीं शुभांगी अत्रे, जानें 'अंगूरी भाभी' ने क्या कहा

66

वीडियो में किया प्रपोज, दो महीने बाद हुई असली शादी

नेहा ने बताया कि म्यूजिक वीडियो में रोहनप्रीत ने उन्हें 'Will You Marry Me?' कहा था। दिलचस्प बात यह रही कि वीडियो शूट होने के सिर्फ दो महीने बाद दोनों ने असल जिंदगी में शादी कर ली। नेहा के मुताबिक, शादी के लिए सबसे पहले प्रपोज भी रोहनप्रीत ने ही किया था। उन्होंने अक्टूबर 2020 में दिल्ली में शादी की थी।

और पढ़ें: रणवीर नहीं अब आदित्य धर इस स्टार के साथ बनाएंगे मूवी, जानें नया 'धुरंधर' कौन?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories