रणवीर नहीं अब आदित्य धर इस स्टार के साथ बनाएंगे मूवी, जानें नया 'धुरंधर' कौन?
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की रिकॉर्ड सफलता के बाद आदित्य धर अब प्रभास के साथ नई पैन इंडिया फिल्म की तैयारी में हैं। एक्टर के जन्मदिन पर बड़ा ऐलान हो सकता है।

डायरेक्टर आदित्य धर एक बार फिर से अपने काम में लग गए हैं। वो फिर से एक बड़े लेबल पर मूवी बनाने की तैयारी में हैं। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब उनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर साउथ के एक सुपरस्टार के साथ मेगा पैन इंडिया फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

प्रभास के साथ क्या आदित्य धर बनाएंगे मूवी?
डायरेक्टर आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट रणवीर सिंह के साथ नहीं बल्कि प्रभास के साथ हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ के सुपरस्टार प्रभास से हाल ही में हैदराबाद में आदित्य धर की मुलाकात हुई है। उन्होंने एक्टर को अपनी नई फिल्म की कहानी सुनाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास को फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए सकारात्मक संकेत भी दे दिए हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
23 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा ऐलान
इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की घोषणा 23 अक्टूबर, यानी प्रभास के जन्मदिन के मौके पर की जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में प्रभास की कई फिल्मों के पोस्टर और टीजर भी उनके जन्मदिन पर जारी किए गए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
प्रभास के खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इस समय भारतीय सिनेमा के सबसे व्यस्त सितारों में शामिल हैं। उनकी आगामी फिल्मों की सूची काफी लंबी है। .'फौजी', 'स्पिरिट' ,'कल्कि 2898 AD - पार्ट 2 ', और 'सालार: पार्ट 2' में वो आने वाले वक्त में दिखाई देंगे। इसके साथ ही प्रभास ने सालार के निर्माताओं (Homble Films) के साथ तीन और बड़ी फिल्मों की डील साइन की है।
और पढ़ें: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न केस पर बोलीं शुभांगी अत्रे, जानें 'अंगूरी भाभी' ने क्या कहा
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए और एक्शन, इमोशन व देशभक्ति के मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फिल्मों ने मिलाकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। 'धुरंधर' ने जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ विदेशी बाजारों में भी शानदार कारोबार किया, वहीं 'धुरंधर 2' ने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। यही वजह है कि आदित्य धर की अगली फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
और पढ़ें: इस वीक एंटरटेनमेंट का होगा धमाल, 'Peddi' से 'Ikka' तक 10 नई फिल्में-सीरीज OTT पर होगी रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।