इस वीक एंटरटेनमेंट का होगा धमाल, 'Peddi' से 'Ikka' तक 10 नई फिल्में-सीरीज OTT पर होगी रिलीज

Published : Jul 09, 2026, 10:33 AM IST

6 से 12 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी, जानें पूरी लिस्ट। 

PREV
15

अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार रिलीज होने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और ऐपल टीवी+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, क्राइम, फैमिली ड्रामा, स्पोर्ट्स और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा।

25

Peddi (Netflix)-10जुलाई

राम चरण की स्पोर्ट्स-फैमिली ड्रामा फिल्म Peddi इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल है। फिल्म में खेल, परिवार और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

Nothing to Lose (Netflix)-9 जुलाई

फ्रेंच क्राइम ड्रामा Nothing to Lose एक मां की भावुक कहानी है, जो अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे के लिए बोन मैरो डोनर की तलाश में हर सीमा पार करने को मजबूर हो जाती है। कहानी में इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

35

Ikka (Netflix)-9 जुलाई

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर कोर्टरूम थ्रिलर Ikka भी इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक दे रही है। दमदार कोर्टरूम ड्रामा और रोमांचक कहानी इसे वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल करने लायक बनाती है।

Little House on the Prairie (Netflix)-9 जुलाई

क्लासिक कहानी पर आधारित इस नई सीरीज में परिवार, संघर्ष और उम्मीद की भावनात्मक यात्रा दिखाई गई है। यह शो फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए खास हो सकता है।

Miguel Ángel Blanco: The 48 Hours That Changed Spain ((Netflix)-10 जुलाई

यह डॉक्यूमेंट्री स्पेन के चर्चित राजनीतिक अपहरण और उसके बाद हुए घटनाक्रम पर आधारित है। इतिहास और डॉक्यूमेंट्री पसंद करने वालों के लिए यह दिलचस्प विकल्प है।

45

Balti (JioHotstar)-11 जुलाई

मलयालम सिनेमा की चर्चित फिल्म Balti भी इस सप्ताह डिजिटल प्रीमियर कर रही है। इसमें इमोशनल ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

Trying Season 5 (Apple TV+)-9 जुलाी

लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज Trying अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है। रिश्तों, पैरेंटिंग और जिंदगी की हल्की-फुल्की चुनौतियों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

I'm Not Afraid (JioHotstar)-11 जुलाई

थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर यह इंटरनेशनल फिल्म रहस्य और रोमांच पसंद करने वालों को पसंद आ सकती है।

और पढ़ें: पिया के नाम की मेहंदी+बैकलेस ब्लाउज, सौतेली बहन के रिसेप्शन में अप्सरा लगी जाह्नवी कपूर

55

Land of Football (Prime Video)- 11 जुलाई

फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री खेल के जुनून और उससे जुड़ी कहानियों को करीब से दिखाती है। इसके अलावा Apple TV+ पर 11 जुलाई को The Wild Ones आएगी। 

इसे भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न केस पर बोलीं शुभांगी अत्रे, जानें 'अंगूरी भाभी' ने क्या कहा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories