Shubhangi Atre: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न केस कबूलने पर शुभांगी अत्रे ने कहा कि कलाकारों को कानून का सम्मान करना चाहिए और गंभीर आरोप जिम्मेदारी से लगाने चाहिए।
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' से जुड़ा पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है। अदाकारा शिल्पा शिंदे की ओर से निर्माता संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताने के बाद अब शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे ने इस पूरे मामले पर अपनी रिएक्शन दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को कानून का सम्मान करना चाहिए और गंभीर आरोप बहुत सोच-समझकर लगाने चाहिए।
25
क्या बोलीं शुभांगी अत्रे?
एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने कहा कि कलाकारों को लाखों लोग फॉलो करते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी मामले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन हर व्यक्ति को कानून और न्याय व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उनके मुताबिक, किसी पर भी गंभीर आरोप लगाने से पहले उसके परिणामों के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
35
शिल्पा शिंदे ने क्या कबूल किया था?
हाल ही में शिल्पा शिंदे ने स्वीकार किया था कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, वह सही नहीं था। उन्होंने दावा किया कि उस समय उनके पास विवाद से निपटने का दूसरा रास्ता नहीं था। बाद में रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock upp 2) में उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों बाद निर्माता ने उन्हें शो में लौटने का अनुरोध किया था।
45
फिर चर्चा में आया पुराना विवाद
बता दें कि शिल्पा शिंदे ने 2016 में शो छोड़ने के बाद निर्माताओं के साथ गंभीर विवाद किया था। उनके बाहर होने के बाद शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार संभाला और लंबे समय से इस भूमिका में नजर आ रही हैं। शिल्पा के हालिया खुलासे के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जिस पर शुभांगी ने बैलेंस रिएक्शन दिया।
शुभांगी अत्रे 'भाबीजी घर पर हैं' से घर-घर पहचान बना चुकी हैं और सिलसिला जारी है। इससे पहले वह 'कस्तूरी', 'चिड़िया घर', 'दो हंसों का जोड़ा' और 'अधूरी कहानी हमारी' जैसे टीवी शोज में भी अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।