
‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और गेमिंग क्रिएटर स्काउट (ScoutOP) यानी तन्मय सिंह की दोस्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शो से बाहर भी चर्चा में है। वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने दोनों के रिश्ते और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद लव गिल की टीम ने एक बयान जारी कर नाराजगी जताई। टीम ने आरोप लगाया कि नेशनल टेलीविजन पर लव के चरित्र को गलत तरीके से पेश किया गया और इस पूरे मामले में उन्हें ही निशाना बनाया गया। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद स्काउट ओपी की टीम ने भी अपना पक्ष रखा। टीम का कहना है कि उनकी नीयत गलत नहीं थी और वह लव को हमेशा बहन की तरह देखते रहे हैं।
वीकेंड का वार एपिसोड के बाद लव गिल की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बयान जारी किया। इसमें लव को शो में अकेला और बेबस दिखाए जाने पर दुख जताया गया। टीम ने परिवार की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि किसी महिला को किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए।
टीम ने अपने बयान में कहा, “इंसानी दिल एक हद तक ही बर्दाश्त कर सकता है, जिसके बाद खामोशी चीख में बदल जाती है। आज रात लव गिल को बिल्कुल अकेला और बेबस खड़े देखना, जबकि नेशनल टेलीविजन पर उनके चरित्र को बुरी तरह तार-तार किया जा रहा था, बेहद तकलीफदेह था।”
टीम ने कहा, 'पहले दिन से ही, लव की सीमाएं बिल्कुल साफ थीं, स्काउट उसके लिए एक भाई था। बात खत्म। फिर भी, जैसे ही एक बालिग आदमी ने उन सीमाओं को लांघा और अपनी भावनाओं का इजहार किया, समाज ने अपना सबसे पुराना और सबसे जहरीला दोहरा मापदंड अपना लिया सारा दोष महिला पर मढ़ दो।'
लव गिल की टीम ने आगे कहा कि उन्हें अपनी बात रखने और सम्मान पाने का मौका मिलना चाहिए था। टीम के मुताबिक, किसी भी महिला को किसी पुरुष के फैसलों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
बयान में कहा गया, 'किसी भी महिला को कभी भी किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी पड़नी चाहिए। किसी भी परिवार को कभी भी अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना पड़ना चाहिए। लव गिल को सहानुभूति मिलनी चाहिए थी, क्रूरता नहीं। वह न्याय की हकदार थीं, न कि चरित्र हनन की।'
लव की टीम के बयान के बाद स्काउट की टीम की तरफ से भी रिएक्शन। टीम के बयान के मुताबिक, “उनका इरादा कभी भी गलत नहीं था। उन्होंने हमेशा अपने और सामने वाले के रिश्ते को भाई-बहन के रिश्ते की तरह ही देखा। बिग बॉस के घर के अंदर, बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे होने के कारण, उन्हें यह पता ही नहीं था कि घर की चारदीवारी के बाहर लोग उनके बर्ताव को किस तरह से देख रहे हैं।”
और पढ़ें: रिकॉर्ड रेटिंग के बीच ‘Doctor X’ के एपिसोड 6 पर क्यों मचा विवाद? बंद करने की हो रही है मांग
टीम ने कहा, 'उनका मकसद स्काउट के चरित्र पर सवाल उठाना नहीं था, बल्कि उन्हें यह समझाना था कि बाहर की दुनिया में इस स्थिति को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है।' टीम ने यह भी कहा कि काश्वी चाहती थीं किस्काउट को हालात का सही नजरिया समझ आए और वह अपनी जर्नी तथा ट्रॉफी पर ध्यान दें।
और पढ़ें: 'रेप की धमकी...मेरे शरीर पर अश्लील कमेंट', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुई सिंगर का शॉकिंग खुलासा!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।