
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म Maa Inti Bangaram ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया और मूवी ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की। थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद अब दर्शकों की नजर इसकी OTT रिलीज पर टिकी हुई है। फैंस जानना चाहते हैं कि ये फिल्म कब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी और किस OTT पर देखने को मिलेगी। इसी बीच फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग की जानकारी सामने आई है। इस खबर के बाद फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस तेलुगु फिल्म के डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी का बजट 95 करोड़ है।
डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंटी बंगारम का सिनेमाघरों में जमकर जलवा देखने को मिला। फिल्म की रिलीज को 24 दिन हुए और इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी सामने आ गई है। वैसे, तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 7-8 हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होती है, लेकिन सामंथा की फिल्म महीनेभर के अंदर ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने की तैयारी में है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी 17 जुलाई से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखने मिलेगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सामंथा के प्रोडक्शन बैनर ने इसकी घोषणा कर दी है। हालांकि, इसके डिजिटल प्रीमियर के लिए अभी सिर्फ तेलुगु वर्जन की कंफर्मेशन हुई है। हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन की रिलीज डेट पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम को रिलीज के साथ ही दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में सामंथा ने स्वर्ण का किरदार निभाया है। वे एक ऐसी महिला है जो अपने अतीत को छुपाते हुए एक फैमिली लाइफ जीने की कोशिश कर रही है। कभी मर्डरर रही स्वर्ण को अपने दुश्मनों के लौटने के बाद पुरानी जिंदगी का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उसके अपनों की जान खतरे में पड़ जाती है। फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, गौतमी, श्रीमुखी और आनंद लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन बीवी नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसकी कहानी राज निदिमोरु ने लिखी है। फिल्म का स्क्रीन प्ले वसंत मारिंगंती और राज निदिमोरु ने मिलकर लिखा है। इसमें संतोष नारायणन का संगीत है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।