'वेलकम टू द जंगल' अक्षय कुमार की टॉप 10 मूवीज में शामिल होने को तैयार, कमाने होंगे बस इतने लाख

Published : Jul 13, 2026, 09:20 AM IST
Welcome 3 Day 17 Box Office Collection

सार

'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार तीसरे हफ्ते में धीमी जरूर हुई, लेकिन फिल्म ने अक्षय कुमार की एक बड़ी सुपरहिट फिल्म को पीछे छोड़कर नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना दिया।

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि 'धमाल 4' की रिलीज के बाद फिल्म के शोज और कमाई पर असर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज करते हुए अक्षय कुमार की सुपरहिट 'राउडी राठौर' को पीछे छोड़ा तो वहीं 17वें दिन अक्षय कुमार की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में शामिल होने से इंच भर दूर रह गई।माना जा रहा है कि सोमवार की कमाई के साथ यह इस मुकाम को हासिल कर लेगी।

Welcome To The Jungle Box Office: 17वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को करीब 1.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह 16वें दिन की कमाई के मुकाबले लगभग 18.7 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसके साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 133.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म ने पहले सप्ताह में 95.21 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 33.69 करोड़ रुपये, 15वें दिन 1 करोड़ रुपये और 16वें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Advance Booking Day 3: 'धमाल 4' की रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग, रविवार को बड़ा धमाका तय!

क्या 'वेलकम टू द जंगल' ने 'राउडी राठौर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया?

जी हां। 16वें दिन तक 131.50 करोड़ रुपये कूटने के साथ 'वेलकम टू द जंगल' ने अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'राउडी राठौर' के 131 करोड़ रुपये के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। यह फिल्म अब अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल होने से इंच भर दूर है।

क्या अब अक्षय कुमार की टॉप-10 फिल्मों में मिलेगी जगह?

अब 'वेलकम टू द जंगल' की नजर 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 133.60 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर है। इसे पछाड़ने के लिए 'वेलकम टू द जंगल' को सिर्फ 20 लाख रुपये और कमाने हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म 18वें दिन यह आंकड़ा पार कर अक्षय कुमार की टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Lock Upp 2 के लिए कितना पैसा ले रहे रितेश देशमुख-फराह खान? 5 सबसे महंगे कंटेस्टेंट कौन?

अक्षय कुमार की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में

फिल्म - भारत में नेट कलेक्शन

  1. 2.0 - 407.05 करोड़ रुपये
  2. हाउसफुल 4- 206 करोड़ रुपये
  3. गुड न्यूज़- 201.14 करोड़ रुपये
  4. मिशन मंगल- 200.16 करोड़ रुपये
  5. भूत बांग्ला - 199.23 करोड़ रुपये
  6. हाउसफुल 5- 198.41 करोड़ रुपये
  7. सूर्यवंशी- 195.04 करोड़ रुपये
  8. केसरी- 153 करोड़ रुपये
  9. ओएमजी 2- 150 करोड़ रुपये
  10. टॉयलेट: एक प्रेम कथा - 133.6 करोड़ रुपये

क्या 'धमाल 4' की रिलीज से पड़ा असर?

'धमाल 4' की शानदार ओपनिंग के बाद 'वेलकम टू द जंगल' को बड़ी संख्या में स्क्रीन गंवानी पड़ी। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिला। हालांकि स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक प्रदर्शन करते हुए लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Laxmikant-Pyarelal के प्यारेलाल पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी सुनीला शर्मा का निधन
'धमाल 4' ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, तीसरे दिन कूटे इतने करोड़