'धमाल 4' ने पहले रविवार की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। फैमिली ऑडियंस के दम पर फिल्म तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है।

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। पहले दिन अच्छी ओपनिंग और दूसरे दिन शानदार उछाल के बाद अब फिल्म की नजर पहले रविवार पर है। एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि फैमिली ऑडियंस इस कॉमेडी फिल्म को भरपूर प्यार दे रही है। दिलचस्प बात यह है कि क्रिटिक्स की मिले-जुले रिएक्शंस के बावजूद फिल्म की टिकट बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है। ऐसे में तीसरे दिन फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

'धमाल 4' की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग कितनी रही?

पहले रविवार के लिए 'धमाल 4' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग से 10.31 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया है। नेट कलेक्शन के हिसाब से यह आंकड़ा 8.74 करोड़ रुपये के करीब है। एडवांस बुकिंग का यह प्रदर्शन बताता है कि फिल्म को ग्राउंड लेवल पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन फिल्म लगभग 12,000 शोज में चल रही थी, लेकिन रविवार को इसकी स्क्रीनिंग और बढ़ा दी गई। अब पूरे देश में 12,443 शोज के साथ फिल्म प्रदर्शित हो रही है। यानी एक ही दिन में 443 अतिरिक्त शोज जोड़े गए हैं। फिल्म का औसत टिकट मूल्य लगभग 280 से 285 रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Collection Day 2 : अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, शनिवार को मारी छलांग

फैमिली ऑडियंस क्यों बना रही है 'धमाल 4' को सुपरहिट?

हालांकि कई समीक्षकों ने फिल्म को औसत या कमजोर रिव्यू दिए, लेकिन दर्शकों की राय अलग नजर आ रही है। खासकर फैमिली ऑडियंस और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग लगातार मजबूत बनी हुई है और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता भी इसका बड़ा कारण मानी जा रही है।

2026 की सबसे बड़ी संडे एडवांस बुकिंग लिस्ट में 'धमाल 4' कहां पहुंची?

10.31 करोड़ रुपये ग्रॉस की एडवांस बुकिंग के साथ 'धमाल 4' ने साल 2026 की बॉलीवुड फिल्मों में पहले रविवार की तीसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने 'भूत बंगला' को पीछे छोड़ दिया है। पहले दो स्थानों पर 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' के आते ही पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', 15वें दिन कर पाई बस इतनी कमाई

2026 में पहले रविवार की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग (ग्रॉस):

  1. धुरंधर 2 – 86.14 करोड़
  2. बॉर्डर 2 – 24.02 करोड़
  3. धमाल 4 – 10.31 करोड़
  4. भूत बंगला – 10.03 करोड़
  5. वेलकम टू द जंगल – 9.44 करोड़

तीसरे दिन 'धमाल 4' कितना कलेक्शन कर सकती है?

मजबूत एडवांस बुकिंग और रविवार की छुट्टी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 'धमाल 4' तीसरे दिन 28 से 30 करोड़ रुपये के बीच नेट कलेक्शन कर सकती है। अगर स्पॉट बुकिंग भी उम्मीद से बेहतर रही तो फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। ऐसा होने पर यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो जाएगी।