'धमाल 4' ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, तीसरे दिन कूटे इतने करोड़

Published : Jul 13, 2026, 07:00 AM IST
Dhamaal 4 day 3 collection

सार

'धमाल 4' ने तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पहले वीकेंड में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने 'वेलकम टू द जंगल' और अपनी फ्रेंचाइजी ‘टोटल धमाल’ दोनों को पीछे छोड़ दिया।

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन शानदार ग्रोथ दर्ज की। खास बात यह रही कि पहले रविवार को फिल्म ने सबसे बड़ी कमाई करते हुए अपने ओपनिंग वीकेंड को दमदार बना दिया। इसके साथ ही 'धमाल 4' ने न सिर्फ 'वेलकम टू द जंगल' के शुरुआती वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ा, बल्कि अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब ट्रेड की नजर फिल्म के वीकडे प्रदर्शन पर है।

Dhamaal 4 Box Office Day 3: तीसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार 11,481 शोज से 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस 78 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की, दूसरे दिन लगभग 60.7 फीसदी की बढ़त के साथ 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Advance Booking Day 3: 'धमाल 4' की रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग

'धमाल 4' ने अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को दे डाली पटखनी

अजय देवगन की 'धमाल 4' ने पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करते हुए अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के पहले वीकेंड के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'वेलकम 3 ' ने पहले तीन दिन में 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह अजय देवगन की फिल्म शुरुआती वीकेंड में आगे निकल गई। वहीं 'धमाल 4' के पिछले पार्ट यानी 'टोटल धमाल' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन भी पीछे छूट गया है,जो लगभग 62.40 करोड़ रुपये था।

Dhamaal 4 Occupancy Report: चौथे दिन कैसी रही 'धमाल 4' की ऑक्यूपेंसी?

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी हर दिन बेहतर होती गई। पहले दिन 24 प्रतिशत, दूसरे दिन 35 प्रतिशत और तीसरे दिन ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 50 प्रतिशत रही। सुबह, दोपहर, शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 22.31%, 56.31% और 71.62% रही।

यह भी पढ़ें : Lock Upp 2 के लिए कितना पैसा ले रहे रितेश देशमुख-फराह खान? 5 सबसे महंगे कंटेस्टेंट कौन?

'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

'धमाल 4' ने रिलीज के पहले रविवार को विदेशी बाज़ार में लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो शनिवार के 5 करोड़ रुपये से 1 करोड़ रुपये कम है। तीन दिन में ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ रूपये हो गया है। कुल मिलाकर दुनियाभर में इस फिल्म ने लगभग 92 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि चौथे दिन यानी पहले सोमवार की कमाई के आंकड़े आने के बाद यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

'धमाल 4' की स्टारकास्ट में कौन-कौन?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर अहम भूमिकाओं में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

69 की उम्र में भी फैशन क्वीन हैं डिंपल कपाड़िया, रॉयल लुक पर ठहर जाएंगी नजरें
इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने पहाड़ों के बीच किया प्रपोज