Lock Upp 2 के लिए कितना पैसा ले रहे रितेश देशमुख-फराह खान? 5 सबसे महंगे कंटेस्टेंट कौन?

Published : Jul 12, 2026, 09:41 PM IST
Lock Upp 2 highest paid contestant

सार

Lock Upp 2 के होस्ट-कंटेस्टेंट्स की फीस चर्चा में है। धीरज धूपर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं, जबकि होस्ट्स भी मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'Lock Upp – Sach Ya Sazaa' अपने कंटेस्टेंट्स, विवादों और खुलासों के साथ-साथ अब उनकी फीस को लेकर भी सुर्खियों में है। शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं, जबकि टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के होस्ट्स से लेकर कंटेस्टेंट्स तक हर हफ्ते लाखों रुपये की फीस ले रहे हैं। सबसे ज्यादा फीस लेने वालों की सूची में धीरज धूपर का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं किस स्टार को शो में हिस्सा लेने के लिए कितनी रकम मिल रही है।

Lock Upp Hosts Fees:'लॉक अप 2' के लिए रितेश देशमुख और फराह खान कितनी फीस ले रहे हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश देशमुख 'Lock Upp – Sach Ya Sazaa' होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड करीब 30 से 40 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। वहीं फराह खान को हर एपिसोड के लिए 15 से 25 लाख रुपये मिलने की बात सामने आई है। दोनों की जोड़ी शो की बड़ी यूएसपी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा ने 15 दिन में ही छोड़ा 'लॉक अप 2', 'बिग बॉस' को लेकर लिया यह फैसला!

Dheeraj Dhoopar Lock Upp 2 Fees: क्या धीरज धूपर सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं?

'ससुराल सिमर का', 'शेरदिल शेरगिल' जैसे शोज से पॉपुलर हुए धीरज धूपर को रिपोर्ट्स में शो का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कंटेस्टेंट बताया गया है। जानकारी के मुताबिक वह हर हफ्ते करीब 25 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।

Shilpa Shinde Lock Upp 2 Fees: शिल्पा शिंदे को कितनी रकम मिल रही है?

दो दशक से ज्यादा समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय शिल्पा शिंदे अपने बेबाक बयानों और विवादों के लिए भी जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'Lock Upp' में हिस्सा लेने के लिए उन्हें हर सप्ताह लगभग 15 लाख रुपये फीस दी जा रही है।

Ram Kapoor Lock Upp 2 Fees: राम कपूर की साप्ताहिक फीस कितनी है?

'Lock Upp' में अपने निजी खुलासों को लेकर चर्चा में आए राम कपूर शो के हाई-पेड कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस शो के लिए हर हफ्ते 15 से 20 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तलाक की ख़बरों के बीच 'लॉक अप' में पहुंचे गौरव खन्ना, देखते ही पत्नी आकांक्षा का हुआ ऐसा हाल!

Harshad Chopda Lock Upp 2 Fees: हर्षद चोपड़ा की कमाई कितनी है?

टीवी के पॉपुलर अभिनेता हर्षद चोपड़ा की बड़ी फैन फॉलोइंग शो के लिए भी आकर्षण बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह प्रति सप्ताह 12 से 15 लाख रुपये फीस ले रहे हैं। शो में उनकी मौजूदगी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Shivangi Joshi Lock Upp 2 Fees: शिवांगी जोशी की फीस कितनी है?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी भी शो की चर्चित कंटेस्टेंट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 'Lock Upp – Sach Ya Sazaa' के लिए हर हफ्ते 10 से 12 लाख रुपये फीस मिल रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने पहाड़ों के बीच किया प्रपोज
रवीना टंडन ने बेटे रणबीर के जन्मदिन पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा ये खास मैसेज