रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में गौरव खन्ना की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। उन्हें देखकर आकांक्षा चमोला मुस्कुराईं, लेकिन अगले ही पल इमोशनल होकर रो पड़ीं।

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। प्रोमो में गौरव खन्ना की एंट्री ने न सिर्फ घरवालों, बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया। तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे गौरव और आकांक्षा चमोला आमने-सामने आए तो आकांक्षा अपनी मुस्कान नहीं रोक सकीं, लेकिन कुछ ही पलों बाद उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गौरव शो में नए कंटेस्टेंट बनकर आए हैं या सिर्फ एक खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। इसी सस्पेंस ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री कैसे हुई?

शो के नए प्रोमो में गौरव खन्ना की बॉलीवुड स्टाइल एंट्री दिखाई गई है। घर में कदम रखने से पहले वह कहते हैं, "एक समंदर है जो काबू में है मेरे। एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता। एक उम्र बितानी है उसके बगैर। और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता।" इसके बाद गौरव 'लॉक अप 2' के घर में एंट्री करते हैं। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स की सेल बंद नजर आती हैं और घर का माहौल अचानक बदल जाता है।

यह भी पढ़ें : गौरव खन्ना से तलाक के बाद फिर शादी करेंगी आकांक्षा चमोला? 'लॉक अप 2' में बताया फ्यूचर प्लान

गौरव को देखकर आकांक्षा चमोला का क्या रिएक्शन था?

अपनी सेल के बाहर खड़ी आकांक्षा चमोला उत्सुकता से बाहर देखते हुए कहती हैं, "कोई तो आया है।" जैसे ही गौरव उनके सामने पहुंचते हैं, आकांक्षा के चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ जाती है। वहीं, गौरव उनसे कहते हैं, "बैंड बजा दिया तूने।"इसके तुरंत बाद प्रोमो में आकांक्षा इमोशनल होकर रोती हुई दिखाई देती हैं। इस मुलाकात ने आने वाले एपिसोड को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Scroll to load tweet…

गौरव खन्ना कंटेस्टेंट हैं या सिर्फ स्पेशल गेस्ट?

प्रोमो में गौरव की एंट्री जरूर दिखाई गई है, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि वह शो में नए कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं या सिर्फ एक विशेष मेहमान के रूप में आए हैं। यही सस्पेंस इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रोमो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की रिएक्शंस सामने आए। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि आकांक्षा बिना इस फर्जी तलाक वाले ड्रामे के भी शो में अच्छा कर सकती थीं।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आप तो शो में ही आ गए अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने। आप दोनों आखिर कैसा ड्रामा कर रहे हैं?" वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कयास लगाए कि शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच सुलह हो सकती है, जबकि कुछ लोगों ने पूरे विवाद को शो की रणनीति बताया।

यह भी पढ़ें : गौरव खन्ना की 'बायसेक्शुअल' बीवी आकांक्षा चमोला का नया खुलासा

आकांक्षा चमोला ने तलाक को लेकर क्या खुलासा किया था?

'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने पहली बार अपने रिश्ते को लेकर खुलासा करते हुए कहा था, "मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। पिछले एक साल से हम अलग-अलग रह रहे हैं और यह बात अब तक सार्वजनिक नहीं थी।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। आज भी हमारी बातचीत होती है। हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों अपने भविष्य को बिल्कुल अलग तरीके से देखते हैं और दुर्भाग्य से वह भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है।" इसके अलावा आकांक्षा खुद के बाइसेक्शुअल होने का खुलासा भी लॉक अप 2 में कर चुकी हैं।