
फिल्म तेजाब का आयकॉनिक सॉन्ग "एक दो तीन" आज भी लोगों की जुबा पर आ जाता है। पार्टी नाइट में ये गाना बजने पर लोग झूम उठते हैं। सालों बाद भी इस गाने का स्पार्क कम नहीं हुआ। एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सॉन्ग की शूटिंग के दौरान का रोमांचक किस्सा सुनाया और बताया कि एक आदमी डांस करते करते शर्ट उछालने लगा। जानते हैं आखिर कैसे सॉन्ग इतना रीयल और ऑयकॉनिक बना।
माधुरी दीक्षित बताती हैं कि फिल्म के गाने "एक दो तीन" की शूटिंग के दौरान डांसर या आर्टिस्ट नहीं बल्कि सड़क से भीड़ को बुलाया गया था। टीम के एक व्यक्ति ने सड़क में खड़े होकर लोगों से कहा कि पिक्चर में अगर काम करना है, तो अंजार अंदर आ जाओ। इस तरीके से सॉन्ग की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के दौरान जब माधुरी डांस कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने अचानक से अपनी शर्ट को ऊपर उछाल दिया। यह देखकर डायरेक्टर एन. चंद्र खुश हो गए और उन्होंने तेजी से बोला कि हां मुझे तो यही चाहिए। इसके बाद भीड़ में कई लोग अपनी शर्ट को उतार कर उछलने लगे।
संगीतकार लक्ष्मीकांत ने एक बार गणपति पंडाल में खास धुन सुनी थी। उसी धुन के आधार पर डमी शब्दों '1, 2, 3, 4' के इस गाने को गुनगुनाया था। बात आगे बढ़ी और फिर गीतकार जावेद अख्तर को गिनती वाला आइडिया खूब पसंद आया। इसके बाद पूरी संख्या पर ही गाने के लिरिक्स को लिखने का फैसला किया गया।
और पढ़ें: अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle का पहला ऑफिशियल पोस्टर OUT, एकसाथ दिखे इतने स्टार्स
अलका याग्निक ने सॉन्ग को गाया और मानों उनकी किस्मत ही बदल गई हो। इस गाने के लिए सिंगर को पहला प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। वहीं कोरियोग्राफर सरोज खान के आयकॉनिक स्टेप्स भी चर्चा का विषय बने। सरोज खान इस गाने की बदौलत पहला फिल्मफेयर बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड जीती।
और पढ़ें: Alpha Teaser Video: फुल एक्शन मोड में आलिया भट्ट, छा गया बॉबी देओल का खूंखार अंदाज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।