Monalisa ने क्यों की मुस्लिम एक्टर फरमान खान से शादी? खुद बताई चौंकाने वाली वजह

Published : Mar 12, 2026, 04:13 PM IST

2025 के प्रयागराज महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुस्लिम एक्टर-मॉडल फरमान खान से शादी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसे लव जिहाद बताया गया। अब मोनालिसा ने शादी और रिश्ते को लेकर सफाई दी है।

PREV
15
मोनालिसा ने अपनी शादी को लेकर दी सफाई

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच मोनालिसा भोसले ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है।" उन्होंने साफ किया कि उनकी शादी पूरी तरह पारंपरिक तरीके से हुई और इसे किसी गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

25
मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर मोनालिसा बोलीं- यह लव जिहाद नहीं

मोनालिसा ने उन लोगों को जवाब दिया, जो उनकी शादी को लव जिहाद का नाम देकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। वे कहती हैं, "यह लव जिहाद नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को समान मानती हूं।"

यह भी पढ़ें : Maha Kumbh Viral Girl Monalisa ने फरमान खान से की शादी, कौन हैं उनके पति और क्या करते हैं?

35
परिवार कराना चाहता था 'भाई' से शादी

मोनालिसा ने आगे बताया, "मेरे पैरेंट्स मेरी शादी मेरी आंटी के बेटे से कराना चाहते थे और मैं उससे शादी नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वह मेरे लिए भाई जैसा है।" मोनालिसा ने यह खुलासा भी किया कि फरमान खान उनसे शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने उन्हें इसके लिए राजी किया।

45
केरल के मंदिर में हुई मोनालिसा की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने 11 मार्च को केरल के अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की। मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, दोनों ने फिलहाल केरल में ही रहने का फैसला लिया है। मोनालिसा ने अपने घरवालों से ख़तरा होने का दावा किया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Monalisa Age: मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली मोनालिसा हैं नाबालिग, जानिए कितनी है उम्र?

55
फेसबुक से शुरू हुई मोनालिसा-फरमान खान की लव स्टोरी

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फेसबुक पर करीब 6 महीने पहले हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वहीं, फरमान का कहना है कि दोनों का प्यार एक फिल्म के सेट पर पनपा। फरमान ने यह भी बताया कि पहले उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में दोनों एक फिल्म सेट पर मिले और प्यार हो गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories