Mahesh Babu Net Worth: 80Cr फीस, प्राइवेट जेट के मालिक, जानें कितनी है टॉलीवुड सुपरस्टार की दौलत

Published : Aug 08, 2026, 08:30 AM IST
टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की नेटवर्थ

सार

Mahesh Babu Property and Net Worth: टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति, प्रोडक्शन हाउस, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ, फीस, घर, कार कलेक्शन और अपकमिंग फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी।

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू पिछले दो दशकों से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाले महेश बाबू आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे और सफल सितारों में गिने जाते हैं। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा बिजनेस, प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड्स और रियल एस्टेट से भी आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेट वर्थ करीब 244 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चाइल्ड आर्टिस्ट से सुपरस्टार बनने तक का सफर

महेश बाबू ने बहुत कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में Gudachari 117, Mugguru Kodukulu, Anna Thammudu जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1999 में उन्होंने के. राघवेंद्र राव की फिल्म Rajakumarudu से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं और आज वह टॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हैं।

और पढ़ें -   सैफ अली खान-अमृता सिंह की शादी में नहीं गई थीं दोनों बहनें, 35 साल बाद सोहा-सबा ने किया खुलासा

महेश बाबू की कुल नेट वर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू की कुल संपत्ति लगभग 244 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनकी कमाई के मेन सोर्स हैं—

  • फिल्मों की फीस 
  • ब्रांड एंडोर्समेंट 
  • प्रोडक्शन हाउस 
  • मल्टीप्लेक्स बिजनेस 
  • क्लोदिंग ब्रांड 
  • रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट

यही वजह है कि वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं।

एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू एक फिल्म के लिए करीब 80 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हालांकि, इस फीस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जाता है कि वह भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं।

हैदराबाद में 28 करोड़ का आलीशान बंगला

महेश बाबू का परिवार हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक बेहद शानदार बंगले में रहता है। बताया जाता है कि इस आलीशान घर की कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये है। इस लग्जरी बंगले में बड़ा स्विमिंग पूल, मॉडर्न जिम, खूबसूरत गार्डन, विशाल लिविंग एरिया, प्रीमियम इंटीरियर और हाई सिक्योरिटी सिस्टम मौजूद हैं।

 

प्राइवेट जेट और 6.2 करोड़ की लग्जरी वैनिटी वैन

महेश बाबू उन चुनिंदा भारतीय सितारों में शामिल हैं जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इसी जेट का इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग, बिजनेस मीटिंग और परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के लिए करते हैं। महेश बाबू के पास एक बेहद आलीशान Caravan Vanity Van भी है। बताया जाता है कि इसकी कीमत करीब 6.2 करोड़ रुपये है। इस वैनिटी वैन में प्राइवेट बेडरूम, एंटरटेनमेंट सिस्टम, मीटिंग स्पेस, लग्जरी वॉशरूम, मेकअप रूम और आरामदायक लाउंज जैसी कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

और पढ़ें -  करीना कपूर की 20 साल पुरानी नाराजगी खत्म? भंसाली संग करेंगी फिल्म, ऐश्वर्या राय थी विवाद की वजह!

फिल्मों के अलावा इन बिजनेस से भी होती है करोड़ों की कमाई

महेश बाबू सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि सफल बिजनेसमैन भी हैं। साल 2014 में उन्होंने अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ मिलकर GMB Entertainment की शुरुआत की। इस बैनर के तहत कई सफल फिल्मों का निर्माण किया गया है, जिनमें शामिल हैं। साथ ही महेश बाबू हैदराबाद के मशहूर मल्टीप्लेक्स AMB Cinemas के भी मालिक हैं। यह मल्टीप्लेक्स अपनी लग्जरी स्क्रीन, आधुनिक तकनीक और शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए जाना जाता है। वहीं फिल्मों के अलावा महेश बाबू का अपना मेंसवियर क्लोदिंग ब्रांड भी है, जिससे उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा आता है।

महेश बाबू का लग्जरी कार कलेक्शन

महेश बाबू को लग्जरी कारों का भी खास शौक है। उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं—

  • Audi R8 – लगभग ₹1.8 करोड़ 
  • Range Rover Vogue – लगभग ₹2.1 करोड़ 
  • Lamborghini Gallardo – लगभग ₹2.8 करोड़ 
  • Toyota Land Cruiser – लगभग ₹92 लाख 
  • Mercedes-Benz E-Class – लगभग ₹82 लाख 
  • Audi e-tron Electric SUV – लगभग ₹1.19 करोड़

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म Varanasi में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on