
Shweta Tiwari The Traitors 2: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। शो के पहले ही प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बार शो में कई चर्चित सितारे हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा श्वेता तिवारी के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
टीजर में श्वेता तिवारी कहती नजर आती हैं, "अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था।" उनके इस बयान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। श्वेता की बात सुनकर शो के होस्ट करण जौहर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “You can't be that good at catching a liar.” श्वेता का यह बयान उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा माना जा रहा है। एक्ट्रेस अपनी दोनों शादियों में आई परेशानियों को लेकर पहले भी खुलकर बात कर चुकी हैं।
श्वेता तिवारी ने पहली शादी अभिनेता राजा चौधरी से साल 1998 में की थी और दोनों की एक बेटी पलक तिवारी है। करीब 9 साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिनसे उनका एक बेटा रेयांश है। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।
टीजर की शुरुआत में करण जौहर महल के अंदर नजर आते हैं और कहते हैं, “यह महल किसी सपने जैसा लगता है... और मैं इस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।” उनका यह डायलॉग साफ इशारा करता है कि इस बार शो में पहले से ज्यादा माइंड गेम्स, धोखा और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
टीजर में रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि उन्हें रियलिटी शोज की अच्छी समझ है। वहीं पारुल गुलाटी मजाक करते हुए कहती हैं, कि वो टीवी एक्ट्रेस हैं, बिना ग्लिसरीन के रो सकती हैं। इन छोटे-छोटे पलों ने ही दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
इस बार शो में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), साउंडस मौफाकिर, शाहनील गिल, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, तान्या पुरी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा और अन्य कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर लाइव होगा।
इसे भी पढ़ें: The Traitors 2:'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगी श्वेता तिवारी, धोखेबाजों के लिए बनेंगी 'OG प्रेरणा'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।