Karan Johar The Traitors Season 2 Celebs List: शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल ने करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री की है। उनके दमदार इंट्रोडक्शन वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल अब रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में शाहनील बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। शो के ग्रैंड लॉन्च के दौरान उनका दमदार इंट्रोडक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

दमदार इंट्रोडक्शन ने खींचा सबका ध्यान

'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च इवेंट में शाहनील गिल ने स्टेज पर आते ही कहा, ‘My name is Gill, and I know how to kill' उनकी इस दमदार लाइन ने दर्शकों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस भी शाहनील के इस नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब तक उन्हें ज्यादातर लोग शुभमन गिल की बहन के रूप में जानते थे, लेकिन इस शो के जरिए वह अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगी।

और पढ़ें - सगाई हुई लेकिन शादी नहीं हो पाई, 7 सेलिब्रिटी कपल बनते-बनते रह गए पति-पत्नी

सोशल मीडिया पर भी हैं काफी एक्टिव

शाहनील गिल भले ही लाइमलाइट से दूर रही हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वह फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट भी शेयर करती रहती हैं। क्रिकेट मैचों के दौरान भी उन्हें अक्सर अपने भाई शुभमन गिल का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है।

View post on Instagram

कब शुरू होगा 'द ट्रेटर्स 2'?

प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का प्रीमियर 13 अगस्त से होगा। शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे। यह इंटरनेशनल हिट रियलिटी फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है, जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस सीजन में पहले से ज्यादा सस्पेंस, धोखा, रणनीति और माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे। शो में कुल 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं, जो ट्रॉफी और प्राइज मनी जीतने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। प्रीमियर के बाद हर गुरुवार नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें - Nia Sharma Dating?: निया शर्मा का नया बॉयफ्रेंड! कौन हैं सिकंदर सिंह?

Scroll to load tweet…

शो में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

शाहनील गिल के अलावा इस सीजन में कई चर्चित चेहरे भी शामिल हैं। इनमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा और तान्या पुरी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, कुल्लू, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का, प्रिश, साउंडूस मौफाकिर, करण सिंह मैजिक और साहिल सलाथिया भी शो का हिस्सा होंगे।

क्या इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि करण जौहर के साथ महल के अंदर एक रहस्यमयी पार्टनर भी नजर आ सकता है, जो गेम में अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस ट्विस्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। शाहनील गिल की एंट्री ने पहले ही शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेटर की बहन रियलिटी शो के इस मानसिक खेल में कितना लंबा सफर तय कर पाती हैं।