Who is Nia Sharma Rumoured Boyfriend?: मालदीव वेकेशन के बाद निया शर्मा और सिकंदर सिंह के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानिए कौन हैं सिकंदर सिंह, क्या करते हैं और क्यों हो रही है डेटिंग की चर्चा।
टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' की शूटिंग पूरी करने के बाद निया मालदीव वेकेशन पर पहुंचीं। इस ट्रिप की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें एक शख्स के साथ उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि निया शर्मा सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं। हालांकि, निया शर्मा और सिकंदर सिंह दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
कौन हैं सिकंदर सिंह?
निया शर्मा की तरह सिकंदर सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा नहीं हैं। उनके प्रोफेशन को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी अवेलेबल नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट से इतना जरूर पता चलता है कि उनकी बॉलीवुड से अच्छी पहचान है। सिकंदर सिंह अभिनेता और निर्माता निखिल द्विवेदी के काफी करीब माने जाते हैं।
और पढ़ें - 400Sq फीट के घर में 7 लोगों संग रहती थी ये एक्ट्रेस, आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम
6 जून को उन्होंने निखिल द्विवेदी की फिल्म 'बंदर' की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि परिवार होने के नाते उन्हें उन संघर्षों को करीब से देखने का मौका मिला, जिन्हें दुनिया नहीं देख पाती। उन्होंने निखिल की मेहनत और सफलता पर गर्व भी जताया था। फिलहाल सिकंदर सिंह क्या काम करते हैं या उनका प्रोफेशन क्या है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मालदीव वेकेशन से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
निया शर्मा ने मालदीव वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन्हीं तस्वीरों में सिकंदर सिंह भी नजर आए, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। निया शर्मा हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि उनके रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
'लाफ्टर शेफ्स 3' को कहा अलविदा
'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के खत्म होने पर निया शर्मा ने सेट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने बताया कि यह शो पिछले दो वर्षों में उनके लिए सबसे ज्यादा हंसी और यादगार पलों से भरा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस शो ने उन्हें एक बेहतर कुक बनाया और यहां बिताए गए पल हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगे।
निया शर्मा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा शुरुआत से ही 'लाफ्टर शेफ्स' का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा वह हाल ही में 'एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 (सीजन 16)' में उर्फी जावेद के साथ 'मिसचीफ मेकर' के रूप में नजर आई थीं, जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए कई दिलचस्प ट्विस्ट और टास्क पेश किए। साल 2024 में निया ने सुपरनैचुरल ड्रामा 'सुहागन चुड़ैल' से फिक्शन टीवी में वापसी की थी। इस शो में उन्होंने निशिगंधा नाम की नकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने किसी नए डेली सोप की घोषणा नहीं की है। वहीं, 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के खत्म होने के बाद भी उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया है।
पहले भी जुड़ चुका है कई अभिनेताओं के साथ नाम
यह पहली बार नहीं है जब निया शर्मा की लव लाइफ चर्चा में आई हो। इससे पहले उनका नाम उनके को-स्टार वरुण जैन, कुशाल टंडन और राहुल सुधीर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि, इन रिश्तों को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। साल 2018 में निया ने एक इंटरव्यू में संकेत जरूर दिया था कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी। फिलहाल सिकंदर सिंह और निया शर्मा के रिश्ते को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता, तब तक इन खबरों को महज अफवाह ही माना जाएगा।
