मलाइका अरोड़ा ने खरीदी पीली कार, लेकिन नीली ड्रेस को लेकर हो रहीं ट्रोल

Published : Aug 04, 2026, 08:08 PM IST
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी Mahindra Thar Roxx

सार

Malaika Arora Buy Mahindra Thar Roxx: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नई Mahindra Thar खरीदी है। कार की पूजा का वीडियो वायरल होने पर उन्हें कपड़ों और जूते पहनने के लिए ट्रोल किया गया।

बॉलीवुड अभिनेत्री, फिटनेस आइकन और एंटरप्रेन्योर मलाइका अरोड़ा ने अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन में एक नई Mahindra Thar Roxx शामिल कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मलाइका अपनी नई एसयूवी की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, नई कार की खुशी के बीच उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। वीडियो में मलाइका अरोड़ा हल्के नीले और सफेद रंग के स्ट्राइप्ड को-ऑर्ड सेट में दिखाई दे रही हैं। नई कार को फूलों की मालाओं से सजाया गया था। पूजा के दौरान उन्होंने कार पर तिलक लगाया, पूजा-अर्चना की और वाहन को सड़क पर ले जाने से पहले उसका शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य, स्टाफ और करीबी लोग भी मौजूद थे।

मलाइका अरोड़ा के कपड़ों पर उठे सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने इस नई Mahindra Thar Roxx पर करीब 28 लाख रुपये खर्च किए हैं। यह एसयूवी अपने दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए काफी लोकप्रिय मानी जाती है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके पहनावे और पूजा के दौरान जूते पहनने को लेकर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने लिखा कि पूजा करते समय कम से कम जूते उतार देने चाहिए थे। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान पारंपरिक कपड़े पहनना अधिक उचित होता।

और पढ़ें -  ऐश्वर्या राय बच्चन का अनसीन कान्स लुक, 7000 मोतियों से 600 घंटे में बनाया गाउन

 

 

ट्रोलिंग को सीरियस नहीं लेतीं मलाइका अरोड़ा

दूसरी ओर, कई फैंस ने मलाइका को नई कार खरीदने पर बधाई दी और उनकी मेहनत व सफलता की सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि यह कई लोगों की ड्रीम कार है और मलाइका की उपलब्धि की तारीफ की जानी चाहिए।गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा पहले भी कई बार सार्वजनिक तौर पर ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोग उनके करियर, कपड़ों और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा राय देते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद को किसी के सामने सही साबित करना छोड़ दिया है। उनके मुताबिक, जिस दिन उन्होंने खुद को समझाना बंद किया, उसी दिन उन्हें आजादी का एहसास हुआ।

और पढ़ें -  Ramayana Controversy: लारा दत्ता के कैकेयी कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल, रामायण के डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

आखिरी बार इस गाने में नजर आईं मलाइका अरोड़ा

मलाइका ने यह भी कहा था कि उन्हें कई बार "बहुत बोल्ड" और "बहुत ज्यादा" कहा गया, लेकिन अब वह इन बातों को अपनी ताकत मानती हैं। उनका कहना है कि सबसे अहम वही कहानी होती है, जिसे इंसान खुद अपने लिए लिखता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में फिल्म 'थामा' के स्पेशल डांस नंबर "Poison Baby" में नजर आई थीं। नई कार की खरीदारी के बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं, जहां उन्हें फैंस की बधाइयों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'सीता को ब्लाउज नहीं पहनाते...' रामायण की श्रुतकीर्ति का पलटवार, साई पल्लवी की बहन का निभा रहीं रोल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...क्या है ' सनी देओल का वो पूरा बयान, जिस पर मच रहा जमकर बवाल!