बॉलीवुड की एवरग्रीन दिवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे हर्ष मेहता के साथ दिखाई दे रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
मलाइका अरोड़ा-हर्ष मेहता के अफेयर की ख़बरें क्यों उड़ रहीं?
दरअसल, जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह वैलेंटाइन वीक की है, जिसे इटली में क्लिक किया गया है। यह फोटो रोम के मशहूर Trevi Fountain के पास ली गई बताई जा रही है, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को हवा दे दी है।
25
मलाइका-हर्ष के अंदाज़ से लग रहा नजदीकियों का अंदाजा
वायरल फोटो (जो आप ऊपर देख रहे हैं) में मलाइका अरोड़ा ब्लैक ट्रेंच कोट और हल्के मेकअप में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। हर्ष सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं और दोनों का अंदाज काफी सहज और करीबियों वाला लग रहा है। खूबसूरत लोकेशन और उनकी बॉडी लैंग्वेज देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मामला सिर्फ दोस्ती का नहीं हो सकता है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
अक्टूबर 2025 में मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका को एक शख्स के साथ देखा गया था, जिन्हें बाद में हर्ष मेहता बताया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया, जिससे डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं।
45
कौन हैं हर्ष मेहता, जिनसे जुड़ रहा मलाइका अरोड़ा का नाम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष मुंबई के रहने वाले डायमंड मर्चेंट हैं। उनकी उम्र 33 साल बताई जाती है। इस हिसाब से देखें तो वे 52 साल की मलाइका से करीब 19 साल छोटे हैं। मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान हर्ष से सिर्फ 10 साल छोटा है। दूसरी ओर कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि हर्ष मलाइका के प्रोफेशनल सर्कल या मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वैसे भी मलाइका अफेयर की अफवाहों पर पहले ही कह चुकी हैं कि लोग उन्हें किसी के भी साथ देखकर उससे उनका नाम जोड़ने लगते हैं। लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर बार यह सच ही हो।
पहले भी उम्र में छोटे मर्द के साथ मलाइका अरोड़ा का रिश्ता
मलाइका अरोड़ा का पिछ्ला अफेयर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ था, जो उनसे उम्र में 12 साल छोटे हैं। 40 साल के अर्जुन को मलाइका ने करीब 2018 में डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। लगभग 6 साल साथ रहने के बाद 2024 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। ब्रेकअप के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।