Rashmika Mandanna Most Liked Photos: रश्मिका मंदाना की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक की गई 10 फोटो देखें। जानें कौन-सी फोटो ने तोड़ा लाइक्स का रिकॉर्ड, किस लुक पर फैंस ने लुटाया सबसे ज्यादा प्यार और कौन-सी पोस्ट बनी सोशल मीडिया पर सुपर वायरल।
रश्मिका मंदाना की यह फोटो उनके इंस्टग्राम की सबसे वायरल फोटो है, जिसपर उन्हें 7.8 मिलियन लाइक्स मिले हैं। यह तस्वीर 14 हप्ते पहले पोस्ट की गई है और रश्मिका ने @rahulr_23 को इस फोटो के लिए खास क्रेडिट दिया है।
210
रश्मिका मंदाना के इस फोटो को पूरे 6.3 मिलियन लाइक्स मिले हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह तस्वीर पुष्पा फिल्म की है। फिल्म को पूरे भारत के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
310
रश्मिका मंदाना ने यह फोटो डियर कॉमरेड के 6 साल पूरे हुए, कैप्शन के साथ पोस्ट की है। साथ ही लिखा है- प्यार, खुशी, सकारात्मकता और ढेर सारे प्यार से भरी एक फिल्म। ये कुछ तस्वीरें हैं जो कई साल पहले ली गई थीं, मेरे फोन में अभी भी हैं और मैं इन्हें बार-बार देखती रहती हूं... और सोचती हूं कि कितना खूबसूरत समय था और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हम सबने कितनी प्यारी यादें बनाईं। इस फोटो पर 5.2 मिलियन लाइक्स मिले हैं।
संमदर के किनारे सूर्यास्त के दौरान ली गई इस फोटो पर 5 मिलियन लाइक्स हैं। रश्मिका ने लिखा है कुछ खूबसूरत समुद्र तट... कुछ रेत... कुछ सूर्यास्त... कुछ फूल और ढेर सारी मुस्कानें, आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ। बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्तों! आप सबसे अच्छे हो!
510
रश्मिका मंदाना ने अपनी यह फोटो दिवाली पर डाली है और लिखा है दिवाली फोटोशूट डन। इस फोटो पर 4.9 मिलियन लाइक्स मिले हैं। पोटो में रश्मिका दीया की थाली लिए सूट में नजर आ रही हैं।
610
रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की इस तस्वीर को 4.8 मिलियन लाइक्स मिले हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा गया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान और जश्न मनाने में व्यतीत हुई एक शाम! धन्यवाद।
710
थलपतिविजय के साथ रश्मिका मंदाना ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है। मैं सालों से सर को देखती आ रही हूं और अब वो सब करने का मौका मिल रहा है जो मैं हमेशा से करना चाहती थी.. उनके साथ अभिनय करना, उनके साथ नृत्य करना, उनकी नजरें लेना, उनसे बात करना.. सब कुछ.. वाह, आखिरकार! इस फोटो को 4.7 लाइक्स मिले हैं।
810
रश्मिका मंदाना की इस फोटो को 4.6 मिलियन लाइक्स मिल हैं। जिसमें उन्होंने लिखा है कि श्रीवल्ली के किरदार में ढले हुए मुझे काफी समय हो गया है। और आज, आप सभी को उसके आदर्शों, संघर्षों और विश्वासों को अपनाते हुए देखकर मुझे अविश्वसनीय सा लग रहा है।
910
रश्मिका मंदाना ने विक्की कौशल के साथ यह फोटो अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा आज पुरानी यादों में खो गई… यह कितनी खास फिल्म थी.. सचमुच बहुत आभारी हूं! इस फोटो को 4.5 लाइक्स मिले हैं।
1010
रश्मिका मंदाना की इस तस्वीर को 4.4 मिलियन लाइक्स मिले हैं। जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है पुष्पा और श्रीवल्ली, अब ये दोनों आपकी हैं!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।