ममता कुलकर्णी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनका वायरल डांस वीडियो है। 54 साल की एक्ट्रेस ने जनवरी 2025 में महाकुंभ के दौरान संन्यास लेकर आध्यात्मिक राह अपनाई थी। उन्हें नया आध्यात्मिक नाम श्री यमाई ममता नंद गिरी मिला था। अब राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें ममता अपने 90s के पॉपुलर गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उनका लुक भी पारंपरिक भगवा वस्त्रों से काफी अलग था। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके इस अंदाज को लेकर सवाल उठाने और रिएक्शन देने शुरू कर दिए।
वायरल वीडियो में ममता कुलकर्णी 90s की अपनी फिल्मों के पॉपुलर गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। इनमें फिल्म ‘घातक’ का ‘कोई जाए तो ले आए’, ‘करण अर्जुन’ का ‘एक मुंडा मेरी उमर का’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ का ‘लंबा लंबा घूंघट’ आदि शामिल हैं। उनका यह अंदाज इसलिए भी ध्यान खींच रहा है, क्योंकि आध्यात्मिक राह अपनाने के बाद वह अक्सर साड़ी या भगवा रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आती रही हैं।
फेस्टिवल में ममता कुलकर्णी को पर्पल जंपसूट में देखा गया। उनका यह लुक उनके उन सार्वजनिक अपीयरेंस से काफी अलग था, जिनमें वह संन्यास के बाद भगवा वस्त्रों में दिखाई दी थीं। डांस परफॉर्मेंस और ग्लैमरस लुक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान खास तौर पर इस बदलाव पर गया। कई यूजर्स ने सवाल किया कि संन्यास लेने के बाद पुराने फिल्मी गानों पर डांस करने का उनका यह अंदाज कैसे देखा जाए।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट देखने को मिले। कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई, तो कुछ ने उनके संन्यास और पुराने फिल्मी अंदाज के बीच तुलना की। मसलन, एक यूजर ने लिखा, "माता नाच रही है!" एक अन्य यूजर का कमेंट है, 'ये तो साध्वी बन गई थी ना।" एक यूजर ने लिखा, "योगिनी से फिर हीरोइन क्या?"
एक यूजर का कमेंट है, "क्या हुआ संन्यास छोड़ दिया?" एक यूजर ने लिखा, "ये तो संन्यासी हो गई थी भाई।" एक यूजर का कमेंट है, “मोह माया कहां गया?" एक अन्य यूजर ने लिखा, “साध्वी बनके भी नाच रही है।” एक यूजर का कमेंट है, “अब अच्छी लग रही है, फालतू में संन्यासी बन गई थी।” पूरे मामले पर ममता कुलकर्णी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।