'पहली बार हमें...', गोविंदा की 'गर्लफ्रेंड' कोमल रानी पर जमकर भड़की बहू कश्मीरा शाह!

Published : Sep 27, 2026, 04:32 PM ISTUpdated : Sep 27, 2026, 04:43 PM IST
Govinda Ki Girlfriend Par Bhadki Kashmira Shah

सार

गोविंदा-सुनीता आहूजा विवाद में नया मोड़, कोमल रानी के बयान पर गोविंदा की बहू यानी कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने मामी सुनीता का खुलकर साथ दिया और ‘मर्डरर’ वाली बात पर सवाल उठाए।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चा अब एक और बड़े विवाद में बदलती दिख रही है। गोविंदा की गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के एक लंबे सोशल मीडिया बयान के बाद मामला और गरमा गया है। कोमल ने सुनीता पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को ‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर भी जवाब दिया था। अब कृष्णा अभिषेक की पत्नी और सुनीता की करीबी कश्मीरा शाह ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सुनीता के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में तीन दशक काम करने के बावजूद उनके को-स्टार्स उनकी निजी जिंदगी से अनजान रहे। इसी बात को आधार बनाकर उन्होंने कोमल के बयान पर तीखा पलटवार किया।

कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के लिए क्या लिखा?

कश्मीरा शाह ने 27 सितंबर को इंस्टाग्राम पर सुनीता आहूजा के साथ एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी के बीच रखी गई सीमाओं का जिक्र किया। कश्मीरा ने लिखा, “कश्मीरा ने सुनीता के समर्थन में अपने पोस्ट में लिखा, “मैं जानती हूं कि मैं एक मजबूत महिला हूं और मैंने मजबूत महिलाओं वाले परिवार में शादी की है। मैंने 30 साल इंडस्ट्री में काम किया है और करीब 50 फिल्मों का हिस्सा रही हूं। लेकिन मेरे किसी भी को-स्टार को कभी मेरी निजी जिंदगी या मेरी भावनाओं के बारे में पता नहीं रहा। मैंने अपनी जिंदगी की हर बात सिर्फ अपने पति के साथ साझा की है।”

यह भी पढ़ें : 'अपने हसबैंड की चिंता कीजिए', किसने और क्यों मारा स्वरा भास्कर को पति से जुड़ा ताना?

कोमल रानी के ‘मर्डरर’ वाले बयान पर कश्मीरा ने क्या कहा?

कश्मीरा ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर नाम लिए बिना कोमल रानी के हालिया बयान पर रिएक्शन देते हुए आगे लिखा, "जो महिलाएं अपने परिवार की रक्षा करती हैं, उन्हें अक्सर रूड, ओब्नॉक्सियस, डॉमिनेटिंग, फोकस्ड और सेल्फिश कहा जाता है। लेकिन यह पहली बार है जब हमें मर्डरर्स कहा जा रहा है। मुझे गर्व है कि आप ऐसी महिला हैं, सुनीता आहूजा, और मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी।”

कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर क्या आरोप लगाए थे?

कश्मीरा की प्रतिक्रिया उस बयान के बाद आई है, जिसमें कोमल रानी ने सुनीता आहूजा को लेकर बेहद गंभीर दावे किए थे। कोमल ने 26 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबा नोट शेयर किया था। हालांकि उन्होंने पोस्ट में सुनीता का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन यह बयान उसी विवाद के बीच आया था। कोमल ने लिखा था कि जो महिला कथित तौर पर वर्षों से अपने पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, उसकी बद्दुआ किसी को नहीं लगती। इसके साथ ही उन्होंने ‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर लिखा कि पहले से टूटे हुए घर में कोई घर तोड़ने वाला नहीं हो सकता। (पढ़ें पूरी खबर)

विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

यह पूरा मामला उस वक्त फिर सुर्खियों में आया जब गोविंदा और कोमल रानी को मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में साथ देखा गया। इससे दोनों के बीच कथित रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा मिली। इससे पहले सुनीता आहूजा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की थी और महिलाओं तथा जेन जी से समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा था कि उनके साथ जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है और उनका घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। गोविंदा ने लालबागचा राजा में कोमल के साथ जाने को लेकर कहा था कि वह अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने गए थे और उनके मुताबिक यह एक फिल्म से जुड़ा दौरा था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके खिलाफ उनकी छवि खराब करने की रणनीति चल रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मनोज तिवारी ने दिया रीति तिवारी का साथ, बोले- 'ये सिर्फ एक खेल है मैं भी बिग बॉस में रहा हूं...'
‘रामायण’ में यश बने रावण, भारी गहने और शाही मुकुट में दिखा दमदार अवतार