मनोज तिवारी ने दिया रीति तिवारी का साथ, बोले- 'ये सिर्फ एक खेल है मैं भी बिग बॉस में रहा हूं...'

Published : Sep 27, 2026, 04:06 PM IST
मनोज तिवारी ने दिया रीति तिवारी का साथ

सार

Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Gameplay: बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति अपने विवादों के कारण चर्चा में हैं। सलमान खान ने उन्हें आपत्तिजनक भाषा के लिए फटकार लगाई।

‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में रीति का गेम, उनके विवाद और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बहस लगातार चर्चा का हिस्सा बन रही है। हाल ही में एक डिस बैटल के दौरान रीति की भाषा को लेकर भी काफी विवाद हुआ, जिसके बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई। अब रीति के गेम को लेकर उनके पिता और बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट मनोज तिवारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे बेटी के गेमप्ले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

‘बिग बॉस एक खेल है... इसका आनंद लीजिए’

बॉलीवुडशादिस की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज तिवारी ने बताया कि उन्हें पहले से पता नहीं था कि उनकी बेटी रीति ‘बिग बॉस 20’ में जाने वाली हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने रीति को शो में नहीं भेजा है। जब मनोज से रीति के गेमप्ले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस’ एक गेम है, जहां 24 घंटे कुछ न कुछ होता रहता है। इसलिए किसी को शो देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा, “बिग बॉस एक खेल है। बिग बॉस में 24 घंटे कुछ न कुछ हो रहा है। इसलिए उसे देखकर किसी को परेशान नहीं होना चाहिए। मैं भी बिग बॉस में रहा हूं। वो एक खेल है, उसका आनंद लीजिए।”

और पढ़ें - Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, कुछ ही घंटों में बिक गईं 25 हजार टिकटें

रीति के बयान पर सलमान खान ने लगाई थी क्लास

दरअसल, हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी की एक डिस बैटल काफी चर्चा में रही। इस दौरान उन्होंने उडिति सिंह और काजी तौकीर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और सेक्सुअल कमेंट्स किए। टेलीकास्ट के दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों को म्यूट भी किया गया। इसके बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति को उनके व्यवहार और भाषा को लेकर समझाया। सलमान ने यह भी सवाल उठाया कि क्या रीति को लगता है कि उनके पिता उनके ऐसे व्यवहार को सही मानेंगे।

सलमान ने रीति की तुलना उनके पिता मनोज तिवारी के ‘बिग बॉस’ के पुराने सीजन की कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा से भी की। सलमान ने कहा कि रीति को मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर अपनी पहचान रखनी चाहिए, न कि डॉली बिंद्रा की तरह व्यवहार करना चाहिए।

पहले भी बेटी के गेम को लेकर बोल चुके हैं मनोज

यह पहली बार नहीं है जब मनोज तिवारी ने रीति के ‘बिग बॉस 20’ सफर पर बात की हो। इससे पहले जब उनसे पूछा गया था कि वह अपनी बेटी को शो में देखकर कैसा महसूस करते हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह “डर-डर के देखते हैं।” मनोज ने यह भी कहा था कि वह बस भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि उनकी बेटी घर के अंदर ठीक रहे।

और पढ़ें - रणबीर कपूर ने फोटोग्राफर पर खोया आपा, आलिया भट्ट संग पोज देने पर बोले- ‘बहुत बोल रहा है तू’

रीति ने शो में पिता के साथ रिश्ते पर भी की थी बात

‘बिग बॉस 20’ में रीति ने अपने बचपन और माता-पिता के रिश्ते को लेकर भी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया था कि जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ, तब वह काफी छोटी थीं। रीति के मुताबिक, उस दौर में उन्होंने अपने पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने उनकी कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान रीति भावुक भी हो गई थीं और उन्होंने कहा था कि उनकी मां उन्हें बहुत प्यारी हैं, लेकिन मनोज तिवारी भी उनके पिता हैं। फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ में रीति का गेम लगातार चर्चा में है। एक तरफ उनके कुछ बयानों को लेकर विवाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके पिता मनोज तिवारी इसे एक गेम की तरह देखने और इसका आनंद लेने की बात कह रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘रामायण’ में यश बने रावण, भारी गहने और शाही मुकुट में दिखा दमदार अवतार
Bigg Boss 20: ‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं!’ रीति तिवारी पर जमकर भड़के सलमान खान