MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, कुछ ही घंटों में बिक गईं 25 हजार टिकटें

Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, कुछ ही घंटों में बिक गईं 25 हजार टिकटें

Ajay Devgn Drishyam 3 Pre-sales Advance Booking for Opening Day 1: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल एडवांस बुकिंग से फिल्म ओपनिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 27 2026, 02:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, कुछ ही घंटों में बिक गईं 25 हजार टिकटें
Image Credit : Instagram

Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, कुछ ही घंटों में बिक गईं 25 हजार टिकटें

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। कुछ ही घंटों में फिल्म की करीब 25 हजार टिकटें बिक गईं और एडवांस बुकिंग से 1.12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
25 हजार टिकटों की बिक्री, औसत टिकट कीमत 440 रुपये
Image Credit : Instagram

25 हजार टिकटों की बिक्री, औसत टिकट कीमत 440 रुपये

‘दृश्यम 3’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 27 सितंबर को दोपहर तक फिल्म की 25 हजार टिकटें बिक चुकी थीं। यह आंकड़ा ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर है। खास बात यह है कि फिल्म की औसत टिकट कीमत करीब 440 रुपये रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए भारत में करीब 4,192 शोज खुले हैं। इनमें महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां करीब 1,001 शोज एडवांस बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।

35
दिल्ली और मुंबई में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स
Image Credit : youtube

दिल्ली और मुंबई में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स

एडवांस बुकिंग में दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र के सिनेमाघरों से अच्छी बिक्री देखने को मिली है। दिल्ली-एनसीआर में 747 शोज से करीब 36.21 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई में 586 ट्रैक किए गए शोज से करीब 19 लाख रुपये की कमाई हुई है। महाराष्ट्र में 1,001 शोज से करीब 30 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक, जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है, फिल्म की टिकट बिक्री की रफ्तार भी बढ़ रही है।

45
बुकिंग के पहले ही दिन दिखा फ्रेंचाइजी का क्रेज
Image Credit : Twitter

बुकिंग के पहले ही दिन दिखा फ्रेंचाइजी का क्रेज

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू हुई है, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पहले ही एडवांस बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया था। फिल्म को लेकर इसलिए भी खास उत्सुकता है क्योंकि यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी चैप्टर बताया जा रहा है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।

55
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
Image Credit : X

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, राजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिलहाल एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आने के बाद फिल्म की ओपनिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 25 हजार टिकटों की बिक्री और 1.12 करोड़ रुपये की शुरुआती ग्रॉस कमाई ने रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ को सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, असली तस्वीर 2 अक्टूबर को फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही साफ होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रणबीर कपूर ने फोटोग्राफर पर खोया आपा, आलिया भट्ट संग पोज देने पर बोले- ‘बहुत बोल रहा है तू’
Recommended image2
'हनुमान अंश' की सुनामी के बीच रिलीज हुई यह धार्मिक फिल्म, दूसरे दिन ही बनी सबसे बड़ी डिजास्टर!
Recommended image3
October 2026 OTT Releases: ‘दुपहिया 2’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, अक्टूबर में OTT पर आएंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज
Recommended image4
‘द पैराडाइज’ ने हिंदी-तमिल में बनाया नया रिकॉर्ड, Nani की पिछली फिल्मों को इतने बड़े अंतर से छोड़ा पीछे
Recommended image5
Hanuman Ansh Collection Day 51: 8वें शनिवार फिर रॉकेट बनी 'हनुमान अंश', 300 करोड़ से बस इतनी दूर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved