Ranbir Kapoor Blasts on Paparazzi Video: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हाल ही में संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए। एक पैपराजी के ज्यादा बोलने पर रणबीर के नाराज होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शनिवार रात एक्टर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ‘लव एंड वॉर’ के को-स्टार विक्की कौशल और फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए। सभी ने पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए। लेकिन फोटो सेशन खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर एक फोटोग्राफर पर नाराज होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक फोटोग्राफर लगातार रणबीर को आवाज लगाकर आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कह रहा था। इसी दौरान रणबीर ने पीछे मुड़कर उसे जवाब दिया।

फोटोग्राफर से बोले रणबीर- ‘बहुत बोल रहा है तू’

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली एक साथ पैपराजी के लिए पोज कर रहे हैं। फोटो सेशन के दौरान संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से बाहर चले जाते हैं। रणबीर उन्हें वापस बुलाकर साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए कहते हैं। इसके बाद जब सभी फोटो खिंचवाकर वहां से जाने लगते हैं, तभी एक फोटोग्राफर लगातार रणबीर को आवाज लगाता है और उनसे आलिया और विक्की के साथ एक और पोज देने के लिए कहता है। इस पर रणबीर पीछे मुड़ते हैं और कहते हैं, “बहुत बोल रहा है तू।” इसके बाद वह आलिया के साथ वहां से आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

और पढ़ें - Bigg Boss 20: सलमान खान ने खोली यंग DSA के दोस्तों की पोल, बताया- 'उनके दोस्त ही उनके सगे नहीं...'

आलिया को भीड़ से निकालते दिखे रणबीर

वीडियो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट का खास ख्याल रखते हुए भी नजर आए। पैपराजी की भीड़ के बीच वह आलिया के काफी करीब रहे और उन्हें भीड़ से निकालकर कार तक लेकर गए। इस दौरान दोनों के साथ विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे।

View post on Instagram
 

और पढ़ें - 'करण जौहर तुझे क्यों मिलेगा...' बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद की मां ऐसे वजन को लेकर देती थीं ताने

‘लव एंड वॉर’ को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा है, जिसमें रणबीर और विक्की इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर्स के किरदार में नजर आ सकते हैं, जबकि आलिया का किरदार दोनों की कहानी से जुड़ा होगा। फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। रणबीर कपूर के पास इस समय ‘रामायण: पार्ट वन’ भी है, जिसकी रिलीज दिवाली 2026 के दौरान होने वाली है। ऐसे में आने वाले समय में रणबीर की बैक-टू-बैक दो बड़ी फिल्मों पर दर्शकों की नजर रहेगी।