70 साल की उम्र में भी सुपरस्टार! बॉक्स ऑफिस पर 300Cr+ कमाने वाली फिल्म अब OTT पर

Published : Feb 06, 2026, 03:21 PM IST

सुपरस्टार चिरंजीवी की मन शंकरा वारा प्रसाद गारू ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया। फिल्म की स्टोरीलाइन ने दर्शकों का खूब आकर्षित किया और इसने जबरदस्त कमाई भी की। इसी बीच फिल्म को लेकर एक जोरदार खबर आ रही है। बता दें कि ये ओटीटी पर आ रही है।

PREV
16
फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू

70 साल के मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू इसी साल संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसके डायरेक्टर अनिल रविपुडी हैं।

26
OTT पर मन शंकरा वारा प्रसाद गारू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। इस खबर से फैन्स काफी उत्साहित और वो अपने फेवरेट स्टार चिरंजीवी को ओटीटी पर देखने के लिए बेताब हैं। 

ये भी पढ़ें... Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका

36
किस OTT पर स्ट्रीम होगी मन शंकरा वारा प्रसाद गारू

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू 11 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "माना शंकर वर प्रसाद गारू। बॉस। मेगास्टार। Zee5 पर आ रहे हैं। देखते रहिए।" ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी।

46
फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू के बारे में

फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी शंकरा वारा प्रसाद नामक एक नेशनल सिक्युरिटी ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी लाइफ में तब एक दिलचस्प मोड़ आता है जब उसे शशिरेखा से प्यार हो जाता है और वे उससे शादी कर लेता हैं। हालांकि, प्रसाद और उनके ससुर, जो एक शक्तिशाली बिजनेसमैन हैं, के बीच मतभेद के कारण मैरिड लाइफ बिखर जाती है। आगे क्या होता है, इसके लिए पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

56
फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू का कलेक्शन

फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू के कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 210.31 करोड़ का बिजनेस किया है। इसका ग्रास कलेक्शन 248.35 करोड़ है। वहीं, इसने ओवरसीस में 42.75 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 375 करोड़ का बिजनेस किया है। इसका बजट 200 करोड़ है।

66
फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू स्टार कास्ट

फिल्म मन शंकरा वारा प्रसाद गारू में चिरंजीवी, वेंकटेश, कैथरीन ट्रेसा, नयनतारा, जरीना वहाब, हर्ष वर्धन, अभिनव गोमतम, शरत सक्सेना लीड रोल में हैं। इसका निर्माण शाइन स्क्रीन्स और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले साहू गरापति और सुष्मिता कोनिडेला ने किया है। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोले ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें... Ghooskhor Pandat पर घमासान! टीजर हटाते हुए मेकर्स ने दिखाए तेवर, दिया अल्टीमेटम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories