सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट फ़िल्में दे रहे हैं। पहले 'ग़दर 2', फिर 'जाट' और 'बॉर्डर 2'। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। जानिए उस साल के बारे में, जब सनी देओल की सबसे ज्यादा 7 फ़िल्में रिलीज हुई थीं…
किस साल में आई थीं सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में
जिस साल सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में रिलीज हुईं, वह था 1993। इस साल में उनकी 7 फ़िल्में आई थीं, जिनमें से 3 ब्लॉकबस्टर रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि इन 7 फिल्मों में से 3 में सनी देओल की हीरोइन भी एक ही एक्ट्रेस थी। एक फिल्म के लिए सनी को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
25
1993 में आईं सनी देओल की तीन ब्लॉकबस्टर फ़िल्में
1993 में सनी देओल की तीन फ़िल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। ये थीं 'लुटेरे', 'दामिनी' और 'डर'। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी 'लुटेरे' 2 अप्रैल 1993 में रिलीज हुई थी। 'दामिनी' का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था और यह 30 अप्रैल 1993 को थिएटर्स में आई थी। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी 'डर' 24 दिसंबर 1993 को थिएटर्स में आई थी।
1993 में सनी देओल को जिन अन्य 4 फिल्मों में देखा गया, उनमें 26 मार्च को आई जे.पी. दत्ता निर्देशित 'क्षत्रिय',10 सितम्बर को आई शिबू मित्रा डायरेक्टेड 'वीरता', 8 अक्टूबर को आई महेश भट्ट निर्देशित 'गुनाह' और 13 अगस्त को रिलीज हुई के. पप्पू के निर्देशन में बनी 'इज्ज़त की रोटी' शामिल हैं। ये चारों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं।
45
1993 इन 3 फिल्मों में एक ही थी सनी देओल की हीरोइन
सनी देओल ने 1993 में तीन फिल्मों में एक ही हीरोइन जूही चावला के साथ रोमांस किया था। ये फ़िल्में थीं 'लुटेरे', 'इज्ज़त की रोटी' और 'डर'। इनमें से सिर्फ 'डर' ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, जिसमें शाहरुख़ खान ने साइको लवर का रोल निभाया था।
वो फिल्म, जिसके लिए सनी देओल को मिला था नेशनल अवॉर्ड
1993 में रिलीज हुई 'दामिनी' के लिए सनी देओल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे और अमरीश पुरी और परेश रावल भी इसमें अहम् भूमिका में दिखाई दिए थे। खास बात यह है कि फिल्म में सनी देओल की एंट्री इंटरवल के बाद होती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।