Ghooskhor Pandat पर घमासान! टीजर हटाते हुए मेकर्स ने दिखाए तेवर, दिया अल्टीमेटम

Published : Feb 06, 2026, 01:45 PM IST

मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत पर रिलीज से पहले विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, फिल्म के टाइटल में यूज किए शब्द पंडत पर कईयों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद से विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इस पर केस भी दर्ज किया गया। अब मेकर्स का बयान सामने आया है।

PREV
15
मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत

मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, इसके बाद से इस पर घमासान मचा हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल में यूज किए गए शब्द पंडत पर कईयों से ऑब्जेक्शन किया है। कईयों ने इस पर बैन लगाने तक की मांग की। 

25
फिल्म घूसखोर पंडत पर केस फाइल

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने के लिए केस फाइल किया गया है। हजरतगंज पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयासों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें... Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका

35
मेकर्स ने हटाया घूसखोर पंडत का टीजर

इसी बीच एक और रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर बढ़ते विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का टीजर हटा दिया है। प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने बताया कि टीजर को फिलहाल हटा दिया गया है। फिल्म निर्माता ने आगे स्पष्ट किया कि टाइटल किसी जाति या धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

45
घूसखोर पंडत को लेकर क्या बोले मेकर्स

घूसखोर पंडत के राइटर-डायरेक्टर नीदर पांडे ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर कहा- 'हमारी फिल्म फिक्शनल कॉप ड्रामा है और 'पंडत' शब्द का यूज सिर्फ एक कैरेक्टर के लिए किया गया है। फिल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है और हम उनकी भावनाओं को समझते हैं, लेकिन फिल्म को पूरी तरह से देखने और उसकी कहानी के कॉन्टेक्स्ट को समझने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए कि आखिर हम बताना क्या चाहते हैं।' बता दें कि फिल्म नेटफ्लिक्स रिलीज होगी।

55
फिल्म घूसखोर पंडत के बारे में

फिल्म घूसखोर पंडत एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसकी एक प्रोफिटेबल रात बिताने की प्लानिंग उस समय धरी की धरी रह जाती है, जब उसे दिल्ली में चलती कार से एक गंभीर रूप से घायल लड़की लावारिस हालत में मिलती है, जिससे वो एक साजिश में फंस जाता है। फिल्म के डायरेक्टर नीजर पांडे और रितेश शाह है। इसमें मनोज बायपेजी के साथ नुसरत भरूचा, श्रद्धा दास, दिव्या दत्ता हैं।

ये भी पढ़ें... KSBKBT 2 का वो महा फिसड्डी हीरो, जिसकी 22 में से 21 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर Flop

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories