
छोटे पर्दे का लोकप्रिय फैमिली ड्रामा शो 'मंगल लक्ष्मी' पिछले काफी समय से दर्शकों का एंटरटेनमेंस मनोरंजन कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी, फैमिली रिलेशनशिप और दमदार किरदारों की वजह से इस शो ने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि अब शो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मंगल लक्ष्मी' जल्द ही ऑफ-एयर हो सकता है। हालांकि चैनल या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों में दावा किया जा रहा है कि शो के कलाकार जल्द ही आखिरी एपिसोड की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
'मंगल लक्ष्मी' का प्रीमियर फरवरी 2024 में हुआ था। शुरुआत से ही इस शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह टीआरपी चार्ट में भी शानदार प्रदर्शन करता नजर आया। शो की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, जिसके चलते यह कम समय में ही घर-घर में लोकप्रिय हो गया।
और पढ़ें - Anupama Serial Spoiler Twist: अनुपमा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेम से भिड़ेगा अंश
रिपोर्ट्स की मानें तो शो की शुरुआत भले ही शानदार रही हो, लेकिन समय के साथ इसकी टीआरपी में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली। माना जा रहा है कि यही वजह है कि मेकर्स अब शो की कहानी को एक संतोषजनक अंत देने की तैयारी कर रहे हैं। करीब दो साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद शो अपने सफर को समाप्त कर सकता है। हालांकि जब तक चैनल या प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आता, तब तक इन खबरों को सिर्फ अटकलें ही माना जाएगा।
शो के ऑफ-एयर होने की खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि शो को अभी कुछ और समय मिले, जबकि कुछ लोग इसके शानदार सफर को याद कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो 'मंगल लक्ष्मी' भारतीय टेलीविजन पर एक यादगार शो के रूप में अपनी छाप छोड़ जाएगा। अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और पारिवारिक मूल्यों के कारण यह शो लंबे समय तक दर्शकों की यादों में बना रह सकता है।
और पढ़ें - 'बिग बॉस 19' के प्रणीत मोरे ने '370 रुपए की बिरयानी' विवाद में मांगी माफ़ी, बोले- मैं बहक गया था
फिलहाल चैनल और मेकर्स की ओर से शो के बंद होने को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस को आने वाले दिनों में होने वाली घोषणा का इंतजार रहेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई 'मंगल लक्ष्मी' का सफर खत्म होने वाला है या फिर दर्शकों को कहानी में कोई नया मोड़ देखने को मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।