मनोज बाजपेयी को देखकर लगता था डर, श्रद्धा दास ने ‘गजब रात’ के बारे में बताया

Published : Oct 22, 2026, 01:13 PM IST
manoj bajpayee and shraddha das

सार

‘गजब रात’ की एक्ट्रेस श्रद्धा ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में डर था, लेकिन सेट पर मनोज का प्यारा और सहज अंदाज देखकर वह कंफर्टेबल हो गईं।

एक्टर मनोज बाजपेयी को पर्दे पर अक्सर गंभीर और दमदार किरदारों में देखा जाता है। लेकिन उनके साथ काम करने वाले कलाकारों के लिए उनका असल स्वभाव कई बार हैरान करने वाला होता है। फिल्म ‘गजब रात’ में उनके साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस श्रद्धा ने बताया कि शुरुआत में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने को लेकर उनके मन में डर था, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार देखकर वह सहज हो गईं। श्रद्धा ने मनोज को ‘पूकी और क्यूट’ बताते हुए उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया।

‘गजब रात’ में क्या है श्रद्धा का किरदार?

श्रद्धा फिल्म में नेहा प्रभु का किरदार निभा रही हैं, जो विमेंस कमीशन की ओर से घायल लड़की की सुरक्षा और उसके इलाज पर नजर रखने के लिए भेजी जाती है। उसे मनोज बाजपेयी के किरदार निर्वित पर भी नजर रखनी है, ताकि लड़की को सही इलाज मिल सके। श्रद्धा के मुताबिक, नेहा का व्यक्तित्व उनसे काफी अलग है। वह बहुत पॉइज्ड, एलिगेंट और व्यवस्थित तरीके से बात करती है। श्रद्धा ने इस किरदार को निभाने के लिए उसके चलने, बोलने और व्यवहार के तरीके पर खास मेहनत की। उन्होंने बताया कि नेहा की ताकत उसके ऊंची आवाज में बोलने में नहीं, बल्कि उसके शांत और प्रभावशाली व्यक्तित्व में छिपी है। फिल्म में निर्वित और नेहा के बिल्कुल अलग स्वभाव के बीच दिलचस्प टकराव देखने को मिलेगा।

मनोज बाजपेयी के साथ काम करने में लगता था डर

श्रद्धा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनके ज्यादातर सीन मनोज बाजपेयी के साथ होंगे, तो स्वाभाविक रूप से उन्हें थोड़ा डर लगा। वह चाहती थीं कि सेट पर पहुंचने से पहले अपने किरदार को लेकर पूरी तरह तैयार रहें। इसके लिए वह निर्देशक रितेश और नीरज से लगातार सवाल पूछती थीं। उनका कहना है कि वह किसी भी किरदार की तैयारी इतनी मजबूत रखना चाहती हैं कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी तरह की उलझन न हो। हालांकि, सेट पर मनोज बाजपेयी का व्यवहार देखकर उनका डर काफी हद तक दूर हो गया। श्रद्धा ने बताया कि पर्दे पर गंभीर नजर आने वाले मनोज असल जिंदगी में बेहद प्यारे और सहज हैं।

मनोज बाजपेयी की कौन-सी आदत लगी प्यारी?

श्रद्धा ने बातचीत में मनोज बाजपेयी का एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान मनोज उनसे सांस लेने के एक खास तरीके और सुबह जल्दी उठकर उसे करने के बारे में बात कर रहे थे। वह कहते थे कि इससे त्वचा अच्छी रहती है। श्रद्धा को मनोज का यह अंदाज बेहद प्यारा लगा। उन्होंने यह भी कहा कि मनोज बाजपेयी जैसे अनुभवी कलाकार के साथ काम करते समय उनकी कला से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

‘खाकी’ से ‘गजब रात’ तक कैसे पहुंचीं श्रद्धा?

श्रद्धा ने बताया कि नीरज पांडे के साथ उनका जुड़ाव काफी पुराना है। उन्होंने कई साल पहले उनके साथ बंगाली फिल्म ‘द रॉयल बंगाल टाइगर’ में काम किया था। इसके बाद वह ‘खाकी: बिहार चैप्टर’ में भी नजर आईं, जहां उनका किरदार छोटा था और उन्हें सिर्फ एक दिन शूटिंग करनी थी। बाद में उन्हें ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में भी एक सीन मिलने की बात कही गई। श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने नीरज से कहा था कि उन्हें बार-बार एक दिन या एक सीन वाले किरदार ही क्यों दिए जाते हैं, वह भी बड़ा रोल करना चाहती हैं।

इसके बाद ‘गजब रात’ की कास्टिंग के दौरान उन्हें नेहा प्रभु के किरदार के लिए बुलाया गया। श्रद्धा ने इसे अपने लंबे सफर का अहम पड़ाव बताया और कहा कि उन्होंने इस भूमिका के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।

और पढ़ें;संचिता उगले ही नहीं, TV की ये 5 एक्ट्रेस कर चुकी हैं सुसाइड, सबका सच दर्दनाक

क्यों देखें ‘गजब रात’?

श्रद्धा ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि सिर्फ दो घंटे के भीतर इसमें कई दिलचस्प घटनाएं होती हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी की मौजूदगी, नीरज पांडे के प्रोडक्शन और रितेश की राइटिंग को फिल्म की खासियत बताया।

और पढ़ें: 76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दिखा बल, कर डाली इतनी कमाई, 225.5 गुना ज्यादा पहुंचा कलेक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Parineeti Chopra Net Worth: 22 करोड़ के घर में रहती हैं परिणीति चोपड़ा? अंदर की तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
Ramayana Advance Booking: 2,770 तक में बिक रहे 'रामायण' के टिकट! फिर भी कर डाली बंपर कमाई