Sanchita Ugale Death News : संचिता उगले के अलावा कौन हैं टीवी की दुनिया की वो 5 एक्ट्रेस जिन्होंने कम उम्र में ही कर लिया सुसाइड? आखिर क्यों एक-एक कर बुझते गए टीवी इंडस्ट्री के ये सितारे? एक के बाद एक अभिनेत्रियां... क्या है इसके पीछे का बड़ा सच?
TV Actress Death News : संचिता उगले की मौत से बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल की दुनिया में मातम पसरा हुआ है। इंस्ट्राग्राम से लेकर फेसबुक और एक्स पर उनके फैंस दुखी मन से उनको श्रांदजलि दे रहे हैं। हालांकि टीवी की दुनिया का यह कोई पहला सुसाइड केस नहीं है। इससे पहले भी कई एक्टर और एक्ट्रेस इसी तरह दुनिया को छोड़कर अलविदा कह चुके हैं। तो आइए जानते हैं कुछ चर्चित अभिनेत्रियों के बारे में, जिसमें किसी ने शूटिंग सेट पर तो किसी ने घर में फांसी लागकर जान दे दी...

1 प्रत्यूषा बनर्जी
सबसे पहले बात करते हैं टीवी की दुनिया की सबसे फेमस एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की। जिन्होंने 'बालिका बधु' सीरियल से घर घर में अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन अप्रैल 2016 में प्रत्यूषा ने मुंबई में सुसाइड कर लिया।
2. सेजल शर्मा
अब बात करते हैं टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा की। जिन्होंने ' दिल तो हैप्पी है जी' से अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन साल 2020 में जनवरी के महीने में अपनी जान दे दी।
3. प्रेक्षा मेहता
साल 2020 में ही टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में अपने घर में ही सुसाइड कर लिया था। प्रेक्षा ने 'क्राइम पेट्रोल' शो के जरिए एक अलग पहचान बनाई थी।
4. तुनिषा शर्मा
तीन साल पहले साल 2022 में 'अली बाबा... दास्तान-ए-काबुल' फेम तुनिषा शर्मा ने अपनी टीवी सीरियल के शो के सेट पर सुसाइड कर लिया था। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
5. वैशाली ठाकुर
अब आखिर में बात करते हैं 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठाकुर ने साल 2022 में अपने घर इंदौर में सुसाइड कर लिया था।
फैंस के मन में यह उठ रहे सवाल?
नोट-आखिर कोई नहीं जानता है कि एक के बाद एक अभिनेत्रियों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया... क्या है इसके पीछे का बड़ा सच? आखिर क्यों बार-बार दोहराई जा रही है ये दर्दनाक कहानी? परदे पर हंसती थीं, लेकिन अंदर से टूट चुकी थीं ये अभिनेत्रियां ? चमक-दमक के पीछे छिपा क्या अंधेरा ?
कौन हैं संचिता उगले?
- संचिता उगले के पिता का नाम मच्छिंद्र उगले है, जो पेशे से एक मैकेनिक हैं। एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। संचिता की एक छोटी बहन अंजिलि है। लेकिन घटना के समय वह घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
- टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड की हिट फिल्म छावा में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं संचिता ने मनोज वाजपेयी की फिल्म साइलेंस में भी अभिनय किया है। संचिता का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला।


