मनोज तिवारी का रोमांटिक अंदाज देख शरमा गई पत्नी, घुटनों पर बैठ कहा I Love You..फिर किया Kiss

Published : Nov 09, 2026, 04:58 PM ISTUpdated : Nov 09, 2026, 04:59 PM IST
Manoj tiwari with wife surabhi

सार

भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी का रोमांटिक अंदाज सामने आया है। मनोज पत्नी सुरभि को घुटनों के बल बैठ प्रपोज करते दिखे। साथ ही उन्होंने पत्नी को आई लव यू कहते हुए किस किया।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। खासकर वो अपने गानों और एक्टिंग की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। हालांकि, इस बार मनोज तिवारी किसी गाने की वजह से नहीं, बल्कि पत्नी सुरभि की वजह से चर्चा में हैं। पत्नी को डेट पर ले जाने के लिए वे कभी रिक्शा चलाते तो कभी कपड़े की दुकान में साड़ियां बेचते नजर आए। इसके बाद उन्होंने फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर पत्नी को अंगूठी पहनाई और उनके हाथ पर Kiss करके प्यार का इजहार किया।

दरअसल, मनोज तिवारी इन दिनों अपनी पत्नी सुरभि के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें मनोज तिवारी और सुरभि की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। प्रोमो में मनोज अपनी पत्नी को स्पेशनल फील कराने के लिए कई तरह के काम करते नजर आ रहे हैं।

पत्नी को डेट पर ले जाने मनोज तिवारी ने चलाया रिक्शा

  • शो के प्रोमो में मनोज तिवारी कहते हैं कि उन्हें काम करके पैसे कमाने हैं और फिर उन्हीं पैसों से पत्नी सुरभि को डेट पर लेकर जाना है। इसके बाद वह पैसे कमाने के लिए अलग-अलग काम करते नजर आते हैं।
  • कभी मनोज तिवारी होटल में लोगों को खाना परोसते दिखाई देते हैं, तो कभी सड़क पर रिक्शा चलाते हैं। इतना ही नहीं, वह एक कपड़े की दुकान पर साड़ियां बेचते हुए भी नजर आते हैं। इन कामों से पैसे कमाने के बाद वह पत्नी सुरभि को स्कूटी पर घुमाने लेकर जाते हैं।
  • मनोज तिवारी का यह अंदाज शो के प्रोमो में काफी खास नजर आ रहा है। पत्नी को खुश करने के लिए उनके इस प्रयास को देखकर दोनों की जोड़ी चर्चा में आ गई है।

घुटनों पर बैठ सुरभि को पहनाई अंगूठी, फिर चूम लिया हाथ

  • मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि के साथ डेट के दौरान रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज भी किया। वह घुटनों के बल बैठकर सुरभि को अंगूठी पहनाते नजर आए।
  • इसके बाद उन्होंने पत्नी के हाथ पर Kiss किया और अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा, 'I Really Love You...तुम बहुत अच्छी हो।'
  • पति का यह अंदाज देखकर सुरभि पहले तो शरमाईं, लेकिन फिर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।। शो में मौजूद दूसरे सितारे भी दोनों के बीच प्यार और इस खास पल को देखकर भावुक नजर आए।

6 साल पहले मनोज तिवारी ने की थी सुरभि से शादी

  • सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी शादी रानी तिवारी से हुई थी। हालांकि, कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे।
  • पहली शादी के बाद मनोज तिवारी की जिंदगी में सुरभि आईं। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी।
  • अब रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति प्यार देखने को मिल रहा है।
  • शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद मनोज तिवारी और सुरभि की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच भी चर्चा हो रही है।
  • लोग दोनों के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी 41 साल की यह TV एंकर, घर में मिली जिसकी लहूलुहान लाश, पति हुआ अरेस्ट
'रामायणम्' ने एक घंटे में टिकट बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पछाड़ बनी नं. 1