'मैं सुसाइड कर रहा हूं', एक्टर की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, फिर हुआ शॉकिंग खुलासा

Published : Sep 13, 2026, 12:46 PM IST
marathi actor vikas samudre facebook post

सार

मराठी एक्टर विकास समुद्रे की एक फेसबुक पोस्ट से मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में एक्टर ने सुरक्षित होने और पोस्ट का प्रोजेक्ट से जुड़ा होना बताया।

मराठी फिल्म एक्टर विकास समुद्रे से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट ने शुक्रवार रात मुंबई साइबर पुलिस को अचानक अलर्ट कर दिया। पोस्ट का एक टाइपोग्राफिकल एरर ऐसा था, जिससे यह संकेत मिला कि एक्टर अपनी जान लेने का इरादा जता रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में तेजी से कार्रवाई शुरू हुई और वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद स्थिति पर नजर रखी। सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल होने के बाद एक्टर की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की गई। हालांकि, बाद में विकास समुद्रे ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और पोस्ट को एक ड्रामा प्रोजेक्ट से जोड़कर बताया।

विकास समुद्रे की फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

एक्टर की फेसबुक पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चिंता बढ़ गई। पोस्ट में हुई एक टाइपोग्राफिकल गलती के कारण उसका अर्थ बेहद गंभीर निकल रहा था और यह प्रतीत हुआ कि विकास समुद्रे आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं। पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

मुंबई साइबर पुलिस ने कैसे शुरू किया सर्च ऑपरेशन?

मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। मुंबई पुलिस आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया। इसके बाद साइबर लैब, पांच साइबर अधिकारियों और कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने एक्टर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की कार्रवाई रात 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू हुई।

1 घंटे से ज्यादा चला लोकेशन ट्रेसिंग ऑपरेशन

मुंबई साइबर पुलिस की टीम ने लगातार तकनीकी मदद से विकास समुद्रे का पता लगाने की कोशिश की। आखिरकार रात 12 बजकर 15 मिनट पर पुलिस एक्टर तक पहुंचने में सफल रही। इस तरह करीब एक घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकी।

विकास समुद्रे ने बाद में स्पष्ट किया कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पोस्ट किसी आत्महत्या के इरादे से जुड़ी नहीं थी, बल्कि यह उनके एक ड्रामा प्रोजेक्ट से संबंधित थी। टाइपोग्राफिकल एरर की वजह से पोस्ट का अर्थ गलत समझा गया और देखते ही देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई विकास समुद्रे ने पोस्ट अपने ड्रामा के बारे में की या वजह कुछ और है। क्योंकि उनकी पोस्ट के कमेंट में लोग उनकी सफाई पर सवाल उठा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' ने बजट से 100 गुना+ कमा तोड़ा बॉलीवुड का 51 साल पुराना रिकॉर्ड, पर देश में नं. 1 नहीं!
गौरव खन्ना ने दिए 10 करोड़? आकांक्षा चमोला ने तलाक एलिमनी पर दिया बड़ा बयान