रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने वीकेंड में मजबूत पकड़ बनाई थी। लेकिन वीक डेज में इसकी हालत खराब होती गई और नतीजा यह हुआ कि पहले हफ्ते में यह बजट की आधी रिकवरी भी नहीं कर पाई है। पढ़ें 'मर्दानी 3' की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.…
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी 'मर्दानी 3' ने सातवें दिन यानी गुरुवार को लगभग 2 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर छठे दिन के कलेक्शन से इसकी तुलना करें तो यह लगभग 9.09 फीसदी कम है। फिल्म ने बुधवार को तकरीबन 2.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
25
'मर्दानी 3' का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना हुआ?
क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3' ने पहले हफ्ते में लगभग 26. 45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की सातों दिन की कमाई कुछ इस प्रकार रही :-
पहला दिन (शुक्रवार) : 4 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार) : 6 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार) : 7.25 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार) : 2.40 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (मंगलवार) : 2.75 करोड़ रुपए
छठा दिन (बुधवार) : 2.20 करोड़ रुपए
सातवां दिन (गुरुवार) : 2 करोड़ रुपए
पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन : 26.55 करोड़ रुपए
35
'मर्दानी 2' को पछाड़ने में फेल रही 'मर्दानी 3'
पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में 'मर्दानी 3' फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट यानी 'मर्दानी 2' को ही पछाड़ने में फेल रही है। गोपी पुथरण के निर्देशन में बनी ' 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते में इसने लगभग 28.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। तकरीबन 23.50 करोड़ में बनी इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 47.57 करोड़ रुपए रहा था।
45
बजट निकालने से कितने दूर है 'मर्दानी 3'?
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्दानी 3' अभी बजट निकालने से बहुत दूर है और इसकी कमाई की रफ़्तार को देखते हुए लागत की वसूली भी मुश्किल लग रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण लगभग 60 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो पहले हफ्ते में यह करीब 44.25 फीसदी लागत ही निकाल पाई है।
55
रानी मुखर्जी की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हुई 'मर्दानी 3'
'मर्दानी 3' रानी मुखर्जी की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो गई हैं। कलेक्शन के लिहाज से ये हैं रानी मुखर्जी की टॉप 10 फ़िल्में...
तलाश (2012) : 93.40 करोड़ रुपए(सेमी हिट)
मर्दानी 2 (2019) : 47.58 करोड़ रुपए (हिट)
कुछ कुछ होता है (1998): 46.87 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)
हिचकी (2018) : 46.21 करोड़ रुपए (हिट)
कभी अलविदा ना कहना (2006) : 44.41 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
मर्दानी 3 (2026) : 26. 55 करोड़ रुपए (7 दिन में...कमाई जारी है)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।