Mardaani 3 Box Office: 'मर्दानी 3' का दम! 'बॉर्डर 2' की आंधी के बीच 11 दिन में कूटे इतने करोड़

Published : Feb 10, 2026, 09:59 AM IST

Mardaani 3 Day 11 Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन पकड़ बनाए हुए है। पहले हफ्ते और दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद दूसरे सोमवार को भी इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा। पढ़ें 'मर्दानी 3' का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल.…

PREV
15
'मर्दानी 3' ने 11वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'मर्दानी 3' का 11वें दिन का कलेक्शन लगभग 1.15 करोड़ रुपए रहा। 10वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में तकरीबन 74 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। लेकिन एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म के लिहाज से देखें तो फिल्म की कमाई संतोषजनक है।

25
Mardaani 3 Total Collection कितना हुआ?

अगर 11 दिन के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'मर्दानी 3' ने अभी तक 38.25 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन 4 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म का पहले हफ्ते, दूसरे वीकेंड और दूसरे सोमवार का कलेक्शन इस प्रकार रहा:-

  • मर्दानी 3 का पहले हफ्ते का कलेक्शन : 26.55 करोड़ रुपए
  • मर्दानी 3 का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन : 10.55 करोड़ रुपए
  • मर्दानी 3 का दूसरे सोमवार का कलेक्शन : 1.15 करोड़ रुपए
  • मर्दानी 3 का अब तक का कलेक्शन : 38.25 करोड़ रुपए+
35
Mardaani 3 Worldwide Collection कितना हुआ

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी 3' 50 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। इस फिल्म ने यहां ग्रॉस 54 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 45 करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ है तो वहीं ओवरसीज में फिल्म की कमाई 9 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है।

45
Mardaani 3 Budget कितना? कितनी हुई रिकवरी

आदित्य चोपड़ा के 'यश राज फिल्म्स' के बैनर तले बनी 'मर्दानी 3' का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म 11 दिन में लगभग 64 फीसदी लागत निकाल चुकी है। देखना यह है कि फिल्म लाइफटाइम कमाई के बाद पूरा बजट निकाल पाती है या नहीं।

55
'मर्दानी 3' की स्टार कास्ट ( Cast Of Mardaani 3)

'मर्दानी 3' 2014 में शुरू हुई 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म का दूसरा पार्ट 'मर्दानी 2' 2019 में आई थी। 'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला, जीशु सेनगुप्ता और इन्द्रनील भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories