मीका सिंह के ड्रीम फॉर्महाउस की 7 PHOTOS, 100 एकड़ में बना है बहुत कुछ...

Published : Mar 16, 2026, 06:06 PM IST

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपनी गायकी के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनका दिल्ली में एक फॉर्महाउस है, जो आलीशान और लग्जरी सुविधाओं से लैस हैं। बता दें कि ये फॉर्महाउस 100 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। 

PREV
17
मीका सिंह का फॉर्महाउस

अपनी गायकी और गानों के लिए फेमस मीका सिंह लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। वे करोड़ों के मालिक हैं, साथ ही दिल्ली में उनका एक शानदार फॉर्महाउस है।

27
100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का फॉर्महाउस

आपको बता दें कि दिल्ली के आउटर में बना मीका सिंह का ये फॉर्महाउस तकरीबन 100 एकड़ में फैला हुआ है। ये चारों से हरियाली और पहाड़ों से घिरा हुआ है। फॉर्महाउस में खेती की जाती है और सीजनल पौधे भी लगाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें... प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी

37
मीका सिंह के फॉर्महाउस में मौजूद सुविधाएं

मीका सिंह की मानें तो उनके इस फॉर्महाउस में एक प्रोफेशनल म्यूजिक स्टूडियो के साथ-साथ एक ऑडिटोरियम भी है, जिसमें पार्टी और कॉन्सर्ट के लिए 4-5 हजार लोग आ सकते हैं। यहां एक प्राइवेट हेलीपैड भी है।

47
मीका सिंह के फॉर्महाउस का इंटीरियर

मीका सिंह के फॉर्महाउस की इंटीरियर की बात करें तो यहां एक बड़ा बंगला भी है। इसमें डाइनिंग हॉल है, जहां बड़ी सी टेबल लगी है। बंगले में बड़े-बड़े रूम्स भी हैं। रहने-ठहरने का पूरा इंतजाम है।

57
मीका सिंह के फॉर्महाउस का लिविंग रूम

मीका सिंह के फॉर्महाउस के बंगले में प्रवेश द्वार एक विशाल लॉबी, जो एक बड़े लिविंग रूम की ओर जाती है। हॉल को क्रीम रंग के सोफे और बड़ी खिड़कियों से सजाया गया है, जिनसे प्राकृतिक रोशनी अंदर आती है।

67
मीका सिंह के फॉर्महाउस में गुरुद्वारा-मंदिर भी

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मीका सिंह के फॉर्महाउस में गुरुद्वारा भी है, जहां 24 घंटे गुरुबानी सुनने को मिलती है। साथ ही मंदिर भी है। यहां 50 लोग परमानेंट रहते हैं और लगभग 200 लोग दिन में यहां काम करते हैं। यहां उन्होंने कई घोड़े भी पाल रखे हैं।

77
मीका सिंह के फॉर्महाउस का कुकिंग एरिया

मीका सिंह के फार्महाउस की एक खासियत इसका बड़ा कुकिंग एरिया। यहां पर चूल्हे पर खाना बनाया जाता है। यहां बड़े चूल्हे और बर्तन भी मौजूद हैं। फार्महाउस में गाजर और सरसों के साग सहित कई सब्जियां भी उगाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें... करीना कपूर के होम जिम की Inside Photos, इस वजह से इतनी फिट रहती हैं एक्ट्रेस!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories