Dhurandhar 2 का सस्ते में मजा, यहां मिल रही रणवीर सिंह की फिल्म की सबसे सस्ती टिकट

Published : Mar 16, 2026, 03:42 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। मूवी की एडवांस बुकिंग भी जोरों पर हो रही है और पेड प्रीव्यू के लिए जमकर टिकट बिके हैं। फिल्म के टिकटों की कीमत बहुत हाई है। इसी बीच खबर आ रही है इसके सस्ते टिकट भी बिक रहे हैं। 

PREV
15
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है। हर कोई मूवी का पहले दिन का पहला शो देखना चाहता है। आपको बता दें कि इस फिल्म के टिकट 2200 से 3100 रुपए तक में बिक रही है। इसी खबर है कि धुरंधर 2 की टिकट सस्ते में भी मिल रही है। 

25
कहां मिल रही धुरंधर 2 की सस्ती टिकट

बुक माई शो की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली के द्वारका में पीवीआर वेगाज में धुरंधर 2 की 200 रुपए की टिकट दोपहर, शाम और रात के शोज के लिए मिल रही है। बताया जा रहा है कि सिनेपोलिस, पेसिफिक एसपी 2 दिल्ली में भी इसी दाम पर सुबह के 11.15 बजे से रात के 11.30 बजे के शो के लिए टिकट मिल रही है। लोगों के बीच सस्ते में टिकट खरीदने की भी होड़ लगी हुई है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के लिए किसे मिली ज्यादा फीस, रणवीर सिंह या संजय दत्त किसकी जेब सबसे भारी

35
यहां भी सस्ती मिल रही धुरंधर 2 की टिकट

खबरों की मानें तो पीवीआर सुपरप्लेस लॉजिस नोएडा में भी धुरंधर 2 की सबसे सस्ती टिकट 200 रुपए मिल रही है। ये टिकट सुबह से लेकर रात तक के शोज के लिए है। गुरुग्राम पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में भी सुबह से रात तक के शोज की टिकट इसी कीमत पर आसानी से अवेलेबल हो रही है। साथ ही सिनेमपोलिस डीएलएफ एवेन्यू साकेत में शाम 5.40 बजे के शो की टिकट भी 200 रुपए में मिल रही है। इसके अलावा कुछ और जगहों पर भी फिल्म के टिकट कम दाम में मिल रहे हैं।

45
फिल्म धुरंधर 2 कब होगी रिलीज

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो रखा गया है, जो 18 मार्च को होगा। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह एक बार फिर इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन मोड में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय खन्ना को फ्लैश बैक में दिखाया जाएगा। 

55
धुरंधर का सीक्वल है धुरंधर 2

आपको बता दें फिल्म धुरंधर का सीक्वल है धुरंधर 2। खबरों की मानें तो डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म लंबी होने के कारण इसे 2 पार्ट में रिलीज करने की सोची। पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इसने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए। बता दें कि दोनों फिल्मों का कुल बजट 475 करोड़ के करीब है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 3 की तैयारी? रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज से पहले आया जबरदस्त अपडेट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories