प्रियंका चोपड़ा सोमवार को आयोजित दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2026 में शामिल हुईं। इवेंट के रेड कारपेट से उनका लुक वायरल हो रहा है। वहीं, प्रियंका द्वारा गले में पहने गए नेकलेस पर सबकी नजरें टिकी रह गईं। आइए, जानते इस नेकलेस के बारे में…
ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसे डिजाइनर डायोर ने डिजाइन किया था। गाउन को क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल और मॉडर्न टच के साथ तैयार किया गया था। गाउन का स्लिट शेप काफी शानदार था। प्रियंका इस लुक काफी ग्लैमरस दिखीं। वहीं, गाउन के साथ उन्होंने जो नेकपीस कैरी किया था, उसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
25
प्रियंका चोपड़ा का यूनिक स्नेक नेकलेस
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर ग्लैमरस आउटफिट के साथ यूनिक नेकलेस कैरी किया था। बता दें कि ये नेकलेस काफी खास है और स्नेक शेप का है। इस पर गौर से नजर डाले तो पता चलेगा कि इस पर बहुत ही बारीकी से काम किया है और शानदार डिजाइन दी गई है।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहने नए यूनिक स्नेक नेकलेस को बनने में तकरीबन 1300 घंटे का समय लगा। ये बुल्गारी का शानदार सर्पेंटी इल्यूसियो नेकलेस है। इसमें 235 एलिमेंट शामिल हैं, जिसके सेंटर में मेडागास्कर नीलम है, जिसके आसपास हीरे, पन्ना और गोमेद लगा हुआ है।
45
प्रियंका चोपड़ा के स्नेक नेकलेस में क्या खास
प्रियंका चोपड़ा का स्नेक नेकलेस काफी खास है। इस नेकलेस के सेंटर में 14 कैरेट का शानदार मेडागास्कर नीलम जड़ा है, जिसके चारों ओर हीरे, हल्के पीले रंग के पन्ना और कुछ ओनेक्स के टुकड़े जड़े हैं, जो डिजाइन को एक अलग ही रंगत देते हैं। प्रियंका ने स्टेटमेंट डायमंड स्टड्स और एक अंगूठी भी पहनी थी।
55
पति के साथ प्रियंका चोपड़ा
ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ नजर आईं। प्रियंका के स्टाइलिश लुक वायरल हो रहा है। वहीं, निक ने इस मौके पर व्हाइट शर्ट ब्लैक सूट कैरी किया था। उन्होंने स्टाइलिश बो भी लगा रखी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।